Viral Video : पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, दोनों एक-दूसरे के लिए अपनी जान छिड़कते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। जिसने भी इसको देखा उसकी आंखें नम हो गईं।
तस्वीर में नजर आ रहा यह युवक गंभीर रूप से बीमार है, जो अस्पताल बेड पर जीवन और मौत के बीच का संघर्ष कर रहा है। सोचिए जब पति जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा होता है तो पत्नी पर क्या बीतती है, इसको बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसी ही दुख भरी कहानी इस महिला की है। वीडियो में नजर आ रहा एक युवक गंभीर रूप से बीमार है, जो अस्पताल बेड पर जीवन और मौत के बीच का संघर्ष कर रहा है। वहीं उसकी पत्नी ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया।
25
अस्पताल में पत्नी ने मनाई सालगिरह
दुखों के पहाड़ तले दबी होने के बावजूद पत्नी ने अपने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अस्पताल में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। केक काटा खुशियाँ बिखेरीं और अपने प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि असली प्यार मशीनों और दवाओं के शोर से कहीं ज्यादा बुलंद है।
35
त्याग और समर्पण बना मिसाल
पति की आंखों में वो मुस्कान देख पत्नी का त्याग और समर्पण एक मिसाल बन गया है। महिला ना सिर्फ पति के साथ केक काटती है, बल्कि बेड पर उसके हाथ से अपनी मांग में सिंदूर भी भरवाती है। ताकि उसका सुहाग हमेशा के लिए सलामत रहे।
यह वीडियो और यह घटना हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में एक दूसरे का हाथ थामे रखना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस जोड़ी की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा हैं
55
वायरल वीडियो कहां कां?
यह वायरल वीडियो कहां का है, वीडियो में नजर आ रहे यह पति पत्नी कौन है। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उनका यह इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।