अमेरिकी सेना ने Iowa में 25 नवंबर को विस्फोटक नष्ट करने के लिए बड़ा धमाका किया। इससे सीसा युक्त जहरीले प्रदूषण की आशंका पर विवाद शुरू हो गया है। EPA को हवा में सीसा नहीं मिला। विशेषज्ञों ने विस्फोट के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अमेरिका के Iowa में अमेरिकी सेना के एक बड़े धमाके ने पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। Middletown स्थित Army Ammunition Plant में पुराने और अस्थिर Lead Azide विस्फोटकों के भंडार को नष्ट करने के लिए 25 नवंबर को विस्फोट किया गया। धमाके के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। आशंका थी कि इससे निकलने वाली जहरीली सीसा युक्त धूल आसपास के घरों, खेतों और जानवरों तक पहुंच सकती है। हालांकि अमेरिकी EPA ने शुरुआती निगरानी में हवा में सीसे का स्तर शून्य मिलने की बात कही है। लेकिन Sierra Club के कानूनी प्रमुख Wally Taylor ने सेना के इस तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि विस्फोटकों को रासायनिक प्रक्रिया से निष्क्रिय करने का विकल्प मौजूद था, फिर सेना ने विस्फोट का रास्ता क्यों चुना? क्या इस धमाके का असर दूसरे राज्यों तक पहुंचा? देखिए पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player