
Hyderabad Principal Murder Case: 11 अगस्त का दिन हैदराबाद के नलगोंडा जिले के लिए एक खौफनाक मोड़ साबित हुआ, जब अपने ही घर में अकेली मौजूद प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ शुरुआत में कोई सीधा सुराग नहीं लग रहा था, लेकिन तभी रूपा रेड्डी के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल्स ने मामले की दिशा बदल दी। फोन बंद होने से ठीक पहले रूपा अपनी मौसी से बात कर रही थीं और बातचीत के दौरान उनके मुंह से अचानक एक शब्द निकला-"बाबू"। पुलिस ने इस एक शब्द को ही केस की सबसे मजबूत कड़ी बनाया, क्योंकि तेलुगु भाषी इलाकों में शिक्षकों द्वारा छात्रों को अक्सर प्यार से 'बाबू' कहकर संबोधित किया जाता है। यहीं से शक की सुई स्कूल के छात्रों की तरफ घूम गई।
जांचकर्ताओं ने स्कूल के स्टाफ और संदिग्ध छात्रों पर नजर रखनी शुरू की। पुलिस की पैनी नजर अचानक 10वीं क्लास के दो नाबालिग छात्रों पर टिकी, जो अचानक बेहिसाब पैसे उड़ाने लगे थे और दोस्तों के साथ बड़ी-बड़ी पार्टियां कर रहे थे। नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार के मुताबिक, इस अजीब बर्ताव ने भारी संदेह पैदा किया और बुधवार सुबह दोनों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान एक नाबालिग के पास से 1.51 लाख रुपये नकद और एक महंगा iPhone बरामद हुआ। हालांकि उसने दावा किया कि ये पैसे माता-पिता ने दिए हैं, लेकिन जब नोटों की फोरेंसिक जांच की गई, तो उन पर इंसानी खून के निशान पाए गए।
Students Arrested in School Principal Murder Case.
Nalgonda District Police have solved the sensational murder of Kallu Roopa Reddy, Principal of Nagarjuna Grammar Concept School, Kondamallapalli, within days of the incident.
Two Class 10 students, who allegedly planned the… pic.twitter.com/J963XUaZ9B— Nalgonda District Police (@NalgondaCop) August 19, 2026
जांच में सामने आया कि दोनों लड़कों को शराब की लत थी और वे कम समय में रातों-रात अमीर बनना चाहते थे। हत्या से 15 दिन पहले रूपा रेड्डी ने एक छात्र को बैग में कैश और मोबाइल फोन चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। प्रिंसिपल ने उसे कड़ी फटकार लगाते हुए हॉस्टल से बाहर निकाल दिया था और उसके माता-पिता को भी पूरी बात बता दी थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने और 11 अगस्त को स्कूल की फीस वसूली का भारी कैश हड़पने के लिए पांच दिन पहले ही मर्डर और डकैती का प्लान तैयार किया गया। दस्ताने, चाकू और सीसीटीवी कैमरों की रेकी के साथ पूरी साजिश रची गई।
पुलिस का दावा है कि इसी घटना के बाद नाबालिग के मन में रूपा के घर को निशाना बनाने का विचार आया। उसे कथित तौर पर लगा कि 11 अगस्त को स्कूल में फीस जमा होने के कारण घर में बड़ी रकम हो सकती है। जांचकर्ताओं के अनुसार, वारदात की कथित योजना करीब पांच दिन पहले बनाई गई थी। दोनों ने कथित तौर पर दस्ताने और चाकू का इंतजाम किया और इलाके की रेकी की। CCTV कैमरों की लोकेशन का भी जायजा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को एक नाबालिग दीवार फांदकर रूपा के घर में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर इंतजार करता रहा। घर के अंदर पहुंचा छात्र कथित तौर पर नकदी तलाश रहा था। इसी दौरान रूपा फोन पर बात करते हुए वहां पहुंचीं और उन्होंने उसे देख लिया। पुलिस का आरोप है कि पहचान सामने आने और चोरी पकड़े जाने के डर से छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रूपा पर 27 बार चाकू से वार किए और फिर करीब ₹2.5 लाख नकद लेकर वहां से भाग गया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के प्रयास में उसने कथित तौर पर अपने कपड़े एक नाले में फेंक दिए। दोनों नाबालिगों को Juvenile Justice Board के सामने पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें जुवेनाइल होम भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब पुलिस की जांच में आखिरी कॉल का ‘बाबू’, खून के निशान वाली नकदी, iPhone और CCTV रेकी जैसे सुराग अहम कड़ियां बन गए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।