IIT बॉम्बे के मृत छात्र साहिल वाकोड़े के माता-पिता ने बेटे को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि वे अपने बेटे की मौत की जल्द और निष्पक्ष जांच चाहते हैं।
पहले IIT कैंपस में ही हड़ताल को लेकर अड़े थे साहिल के पेरेंट्स
इससे पहले, गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में भूख हड़ताल करने के लिए जा रहे साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे यूनिवर्सिटी कैंपस में भूख हड़ताल करने के लिए अड़े थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।
25
SC आयोग के चेयरमैन से मिले माता-पिता
छात्र के माता-पिता ने मुंबई में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) के चेयरमैन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की मौत की जल्द जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
परिवार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उनके बेटे की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।
35
प्रदर्शन से पहले परिवार को मुंबई से बाहर ले जाने का आरोप
IIT बॉम्बे के पवई कैंपस के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने से कुछ घंटे पहले परिवार ने एक गंभीर आरोप लगाया। परिवार का दावा है कि बुधवार सुबह उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ एक प्राइवेट कार में जबरन मुंबई से बाहर ले जाया गया।
परिवार के अनुसार, उन्हें मुंबई से करीब 555 किलोमीटर दूर वाशिम जिले ले जाया गया। उनका कहना है कि वे मुंबई में ही रहना चाहते थे और IIT बॉम्बे के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करना चाहते थे।
परिवार ने IIT बॉम्बे के दो फैकल्टी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इनमें प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला और संस्थान के डायरेक्टर शिरीष केदारे का नाम शामिल है।
परिवार दोनों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि उनके बेटे के साथ हुई घटनाओं की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
55
साहिल का नकल करते वीडियो हुआ वायरल
इससे पहले IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे से जुड़ा वो CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें साहिल परीक्षा हॉल में मोबाइल पर कुछ देखता नजर आ रहा है। इसी दौरान, एक शिक्षक उनसे बात करते नजर आते हैं।
संस्थान के मुताबिक, परीक्षा के दौरान साहिल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते और प्रश्न-पत्र को ChatGPT पर अपलोड कर जवाब हासिल करने की कोशिश करते पकड़े गए थे।
IIT Bombay का कहना है कि उनके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और इंस्ट्रक्टर व विभागाध्यक्ष ने उनसे बातचीत की थी। इसके कुछ घंटों बाद साहिल अपने हॉस्टल कमरे में मृत पाए गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।