'जल्द भारत में शामिल होगा PoK', इमाम चीफ उमर इलियासी का बड़ा दावा

Published : Apr 04, 2026, 04:22 PM IST
'जल्द भारत में शामिल होगा PoK', इमाम चीफ उमर इलियासी का बड़ा दावा

सार

इमाम संगठन प्रमुख उमर इलियासी ने PoK की 'घर वापसी' की भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, आर्टिकल 370 हटने के बाद J&K में हुए विकास को देख PoK के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। घाटी में अब पत्थरबाजी की जगह शांति और प्रगति है।

श्रीनगर : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ उमर अहमद इलियासी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। यहां के हालात देखकर वह काफी हैरान हुए। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी की, जिस पर अब बहस छिड़ गई है। इलियासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का अटूट हिस्सा है और वो दिन दूर नहीं जब PoK की 'घर वापसी' होगी और वह भारत में शामिल हो जाएगा।

PoK भारत का हिस्सा है

उमर अहमद इलियासी ने कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहने वाले ज्यादातर लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में जो विकास हुआ है, उसे देखकर वे भारत के साथ आने के लिए उत्सुक हैं। PoK में लोगों की जिंदगी बहुत मुश्किलों में है। भारत अब एक मजबूत देश बनकर उभरा है। इसलिए, जल्द ही 'घर वापसी' होगी।"

उन्होंने आगे कहा, "एक समय था जब जम्मू-कश्मीर में बच्चे और नौजवान पत्थरबाजी और विरोध प्रदर्शन करते थे। घाटी में हर दिन दंगे, प्रदर्शन और गोलियों की आवाजें सुनाई देती थीं। लेकिन आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं और युवा अपने करियर पर। कई क्षेत्रों में युवा शानदार काम कर रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा बदलाव है।"

पहलगाम हमले से भारत नहीं डिगेगा

इलियासी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास कर रहा है और इसी बीच पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी और टूरिज्म पर असर पड़ा। लेकिन भारत ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जम्मू-कश्मीर अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित है। अब बिना किसी डर के कश्मीर में घूमा जा सकता है।"

उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब निवेश आ रहा है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी विकास हो रहा है। पहले के कश्मीर और आज के कश्मीर में जमीन-आसमान का फर्क है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

तमिलनाडु के कुड्डालोर में कावेरी कॉलिंग नर्सरी से ग्रामीण महिलाओं का जीवन कैसे बदला
मैरिड मैडम का मर्डर : 7 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, हर रात होती हसीन, लेकिन उस नाइट...