IMD Heatwave Forecast: यूपी से बिहार तक आग उगलता मौसम, 47°C तक पहुंचेगा पारा! जानिए कहां बारिश-तूफान और कहां सबसे ज्यादा गर्मी

Published : May 24, 2026, 06:00 AM IST
IMD Heatwave Forecast

सार

UP Bihar Jharkhand MP Weather Heatwave Update: 24 मई 2026 को कई यूपी के शहरों में 47°C तक तापमान रहेगा। वहीं ज्यादातर शहरों में 42°C से 45°C के बीच तापमान बने रहने की संभावना है। जानिए कहां हीटवेव अलर्ट, कहां बारिश-आंधी की संभावना है। IMD वेदर फोरकास्ट के अनुसार ताजा हाल।

IMD Heatwave Forecast: मई का आखिरी सप्ताह उत्तर भारत और मध्य भारत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 24 मई 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई शहरों में भीषण हीटवेव का असर रहेगा। कई इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार के पूर्वी इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। सबसे ज्यादा गर्मी यूपी, बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली में आज 44 °C तापमान रहने का अनुमान है।

आज सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा?

24 मई को सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के कई शहरों- झांसी, प्रयागराज, बांदा, बनारस, मिर्जापुर, अचनेरा और औरैया में 47°C तक पहुंचने का अनुमान है। बिहार के दौडनगर, सासाराम और झारखंड के गढ़वा में भी 46°C तक पारा चढ़ सकता है। यह तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भीषण लू

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भीषण लू चलेगी। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, बनारस और बांदा जैसे शहरों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और रातें भी गर्म रहेंगी। आगरा, मेरठ और अलीगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार-झारखंड में कहां बारिश और थंडरस्टॉर्म?

बिहार के पटना में अपेक्षाकृत राहत रहेगी जहां अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान है। हालांकि आरा, सासाराम और दौडनगर में गर्मी काफी तेज रहेगी। झारखंड के रांची और सिमडेगा-बानो क्षेत्र में गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है। यहां तापमान 39-41°C के बीच रहेगा लेकिन उमस परेशानी बढ़ाएगी।

मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज धूप और सूखी गर्मी का असर रहेगा। भोपाल में तापमान 42°C तक जा सकता है जबकि आने वाले दिनों में यह 47°C तक पहुंचने का अनुमान है। इंदौर और उज्जैन में भी दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

आने वाले दिनों में कितना चढ़ेगा पारा?

IMD के अनुसार 27-28 मई तक उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 46-47°C तक बना रहेगा। झारखंड और पूर्वी भारत में 27 मई के बाद हल्की राहत मिल सकती है। वहीं 29 मई के आसपास कुछ शहरों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

गर्मी से बचने के लिए जरूरी सावधानी

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
  • लगातार पानी और ORS लेते रहें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ध्यान रखें।
  • हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें।
  • सिर को ढककर बाहर निकलें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

America vs Iran: जंग रुकेगी या फिर होगा बड़ा हमला? दुनिया की नजरें रविवार पर
'अब EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल और बैंक देगा लोन'...जानिए क्या है यह मामला