
Odisha Schools Closed Due to Rain: मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज गर्मी के बीच अचानक से भारी बारिश शुरू हो गई है। कर्नाटक के कोडागु, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट और विजयनगर समेत कई इलाकों में जमकर पानी बरस रहा है। वहीं, 'अर्नब' तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी डर का माहौल है। उधर सिक्किम में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। हालात को देखते हुए कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।
अर्नब तूफान ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में टेंशन बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एहतियात के तौर पर ओडिशा के नबरंगपुर, कालाहांडी और गजपति समेत 5 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ओडिशा के कुछ जिलों में हालात बिगड़ने के डर से प्रशासन ने 8000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। कई जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने का डर है। तेज आंधी-तूफान की वजह से सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया है। बिजली के खंभे गिरने से कई जिलों में बिजली सप्लाई भी कट गई है।
ओडिशा में तूफान का असर साफ दिख रहा है। मालीगुड़ा और छत्रीपुट रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ का रूट बदल दिया गया है। ट्रेनों के इस तरह प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापट्टनम समेत कुछ जगहों पर गुरुवार को 28 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है।
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। इस घटना में कई घर बह गए हैं। सरकारी इमारतों समेत कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है। सिक्किम में रेस्क्यू टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।