IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम

Published : May 30, 2026, 06:00 AM IST
Weather Forecast 30 May 2026

सार

IMD Weather Forecast 30 May 2026: आज मौसम कैसा रहेगा? क्या दिल्ली-UP में आज आंधी और बारिश होगी? MP-छत्तीसगढ़ में कितनी गर्मी रहेगी? आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today: मई का आखिरी हफ्ता खत्म होने को है, लेकिन गर्मी का सितम अभी थमता नहीं दिख रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 30 मई 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। कहीं तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी तो कहीं बारिश, आंधी और थंडरस्टॉर्म राहत लेकर आएंगे। दिल्ली-NCR और यूपी के कई शहरों में बादल, बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पारा अभी भी 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने कई इलाकों में थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

आज सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा?

30 मई को सबसे ज्यादा गर्मी छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर में देखने को मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी तापमान 43°C रहने का अनुमान है। यूपी के बांदा में भी गर्मी का असर तेज रहेगा जहां पारा 42°C तक जा सकता है। वहीं दिल्ली में बारिश और बादलों की वजह से तापमान 35°C तक गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 30 मई को मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। IMD के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर और शाम के समय थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी ज्यादा रहने की संभावना है। गर्मी से राहत जरूर मिलेगी लेकिन उमस बढ़ सकती है।

यूपी के शहरों में बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 30 मई को मौसम करवट लेता दिखेगा। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस और आगरा में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। लखनऊ में तापमान 33°C तक रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है कानपुर में 39°C तापमान के साथ बारिश और 40-50 Kmph की हवाओं का अलर्ट है। प्रयागराज में गर्मी अभी भी बनी रहेगी लेकिन शाम के समय तेज आंधी और बारिश राहत दे सकती है। आगरा और बरेली में भी थंडरस्टॉर्म और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर उन जगहों पर जहां तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।

बिहार और झारखंड में बारिश देगी गर्मी से राहत

बिहार के पटना, आरा, बक्सर और औरंगाबाद में 30 मई को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या थंडरस्टॉर्म की संभावना बनी रहेगी। पटना में तापमान 35°C तक रह सकता है जबकि नमी बढ़ने से उमस परेशान करेगी। वहीं आरा और बक्सर में तापमान 38°C के आसपास रहेगा। झारखंड की बात करें तो रांची, डालटनगंज और चतरा में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 33°C तक रहने का अनुमान है। कई इलाकों में 40-50 Kmph की तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। रांची और आसपास के इलाकों में लगातार बादल और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनेगी।

मध्य प्रदेश में गर्मी अभी बरकरार

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। भोपाल में तापमान 41°C तक जा सकता है। इंदौर और उज्जैन में भी पारा 40°C के आसपास रहेगा। जबलपुर सबसे गर्म शहरों में शामिल रहेगा जहां तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। हालांकि 31 मई से कई इलाकों में मौसम बदलने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।

छत्तीसगढ़ में हीटवेव और थंडरस्ट्रॉम दोनों का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर में 30 मई को भीषण गर्मी बनी रहेगी। दोनों शहरों में तापमान 44°C तक जा सकता है। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी है। जगदलपुर में मौसम थोड़ा नरम रहेगा लेकिन यहां भी बिजली चमकने और थंडरस्टॉर्म का अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार 31 मई और 1 जून से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान थोड़ा नीचे आ सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी धीरे-धीरे कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल हीटवेव जैसे हालात पूरी तरह खत्म नहीं होंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP Weather Update: यूपी में गर्मी से राहत, लेकिन 70 KM की रफ्तार से आएगा तूफान; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Bank Holiday: जून में बैंक छुट्टियों की भरमार! KYC और लॉकर का काम पहले निपटाएं