AI Summit 2026: टॉपलेस होकर हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Watch Video

Published : Feb 20, 2026, 03:54 PM IST
AI Summit Congress Protest

सार

दिल्ली में इंडिया AI समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और PM Compromised लिखी टी-शर्ट लहराई। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। घटना पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

AI Summit 2026 Congress Protest: दिल्ली में चल रहे इंडिया AI समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के 8 से 10 कार्यकर्ता क्यूआर कोड स्कैन कर भारत मंडपम के अंदर पहुंच गए। अंदर जाते ही उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और मंच के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट और बनियान दोनों उतार दीं। इसी बीच, वहां मौजूद जनता ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

भारत मंडपम के अंदर ‘PM Compromised’ लिखी टी-शर्ट लहराई

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मंडपम के अंदर अपनी टी-शर्ट लहराते नजर आए। इन टी-शर्ट पर 'PM Compromised' लिखा हुआ था। वे नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षा टीम और दिल्ली पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए प्रमुख यूथ कांग्रेस नेता

रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस), कुंदन यादव (बिहार सचिव), अजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) शामिल हैं।

बीजेपी नेताओं का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि ये सभी कार्यकर्ता पहले टी-शर्ट पहनकर क्यूआर कोड के जरिए अंदर पहुंचे और फिर अंदर जाकर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने लगे। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना को देश के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि जब भारत एक बड़े ग्लोबल AI समिट की मेजबानी कर रहा है और टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखा रहा है, तब कांग्रेस ने सम्मान के बजाय व्यवधान पैदा करने का रास्ता चुना।

राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया। उनका कहना था कि यह कदम दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने के उद्देश्य से उठाया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।

कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने देश को किया शर्मसार

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर यूथ कांग्रेस ने AI समिट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे विदेशी मेहमानों के सामने देश को शर्मसार करने वाला कदम बताया। उनके मुताबिक, कांग्रेस सत्ता की राजनीति के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का गलत इस्तेमाल कर रही है।

यूथ कांग्रेस का जवाब: ‘हम संविधान और राहुल गांधी के सिपाही’

वहीं, भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के सिपाही हैं और वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं थी, तब भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का मामला वर्षों तक चलता रहा और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन वे संविधान के सिपाही हैं और पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि वे देश के युवाओं की आवाज उठाते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर बयान और सरकार पर आरोप

उदय भानु चिब ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को AI Summit के अंदर “Compromised PM” के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि जब देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही समझौता कर चुके हों, तो आवाज उठाने के लिए मंच ही क्या बचता है? उन्होंने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन करने से रोका जाता है और आईटी नियमों के जरिए सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट हटवाई जाती हैं। ऐसे में विरोध जताने का विकल्प सीमित हो जाता है।

भारतीयों के हितों के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे AI Summit के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि भारत के हितों से समझौता करने के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हितों से समझौता किया जा रहा है, भारत विरोधी व्यापार समझौते किए जा रहे हैं और युवाओं को बेरोजगारी व नफरत की राजनीति में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश 140 करोड़ नागरिकों का है। यदि प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हों, तो इसका मतलब यह नहीं कि जनता चुप रहे। उनके मुताबिक, यूथ कांग्रेस देश के हित में अपनी आवाज उठाती रहेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget 2026: यूपी बना निवेश डेस्टिनेशन, MSME से 3 करोड़ रोजगार, 96 लाख यूनिट पर योगी सरकार का फोकस
CM Yogi Adityanath UP Budget Speech: यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत, कैपिटल खर्च पर बड़ा फोकस