ट्विशा-दीपिका और मोनिका...10 दिन में 3 खूबसूरत बहुओं की मौत, तीनों की कहानी एक जैसी

Published : May 18, 2026, 06:35 PM IST
India Dowry Death Cases Latest News

सार

India Dowry Death Cases Latest News : पिछले एक सप्ताह में भोपाल और ग्रेटर नोएडा से सामने आए तीन चर्चित मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक तरफ जहां भोपाल में ट्विशा शर्मा की  मौत से हड़कंप मचा है तो दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा है।-

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस अभी सुलझा भी नहीं था कि ग्रेटर नोएडा में एक और बहू दीपिका नागर ने छत से कूदकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर दोनों ही मामले ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर इमोशनल पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने दहेज और हत्या का मामला दर्ज किया है। तो आइए दोनों के अलावा एक और शाॉकिंग केस की कहानी जानते हैं, जहां पैसों की लालच में एक पति ऐसा जल्लाद बना कि अपनी खूबसूरत बीवी को जिंदा जला डाला था।

पहला केस : भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड

  • 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स इलाक में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू 33 साल की ट्विशा शर्मा ने घर की छत पर जाकर फांसी लगा ली थी। लड़की के माता-पिता ने दामाद जो वकील है और सास जो जज रह चुकी हैं उनके खिलाफ दहेज और हत्या का केस दर्ज कराया है। 
  • परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल भोपाल में इस केस को लेकर हंगामा जारी है
  • । मृतका के परिजनों ने बेटी की मौत को 6 दिन होने के बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया है। पैरेंट्स न्याय की मांग करते हुए सीएम हाउस के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर सुसाइड केस

  • ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर नाम की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। परिजनों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार ससुरालवालों को बताया है। उनका आरोप है कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है उसकी हत्या की है।
  • मृतका के पिता संजय नागर ने कहा कि हमने बहुत ही धूमधाम से बेटी की शादी की थी, जिसमें एक करोड़ रुपए खर्चा किया था, टॉप मॉडल की स्कॉर्पियो गाड़ी दामाद को दी थी। ताकि बेटी खुश रहे। लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे।
  •  दीपिका ने दो दिन पहले मुझसे कहा था कि पापा यह लोग मारते हैं, कहते हैं कि जब तक एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए पिता से नहीं लाती हो तब तक तुमको यूं ही परेशान होना पड़ेगा। जब उन लोगों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो इन्होंने मेरी बेटी को मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का 17 मई का है।

तीसरा केस भी ग्रेटर नोएडा का

  • यह मामला 8 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके से सामने आया था। जहां मोनिका नागर नाम की युवती की उसके पति और ससुरालवालों ने करोड़ों की संपत्ति को लेकर उसकी हत्या की है।
  • मोनिका ने तीन महीने पहले फरवरी में अनुज चौहान के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि अनुज ने मोनिका से प्रॉपर्टी के लालच में विवाह किया था। जब उसे पैसा नहीं मिला तो उसने हत्या कर दी। केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'शिफ्ट में पढ़िए नमाज, मानेंगे तो ठीक वरना...' CM Yogi ने दे दी सीधी चेतावनी
भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!