9 सितंबर 2026 को देश में राजनीति, मौसम, कारोबार, शेयर बाजार, क्रिकेट प्रशासन और सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। PM के कार्यक्रम से पहले फर्जी PMO ID के साथ एंट्री की कोशिश का मामला सामने आया, आइए देखते हैं 10 खबर क्या रहीं...
9 सितंबर को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले ₹95 के स्तर से नीचे चला गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से बाजार पर दबाव बढ़ा। RBI ने रुपये में ज्यादा गिरावट रोकने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दिया और FX swaps का इस्तेमाल किया। रुपया करीब ₹95.1050 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
210
शेयर बाजार 3 महीने के निचले स्तर पर
तेल की बढ़ती कीमत और पश्चिम एशिया के तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। Sensex 1.08% गिरकर 74,764.23 और Nifty 0.86% गिरकर 23,431.50 पर पहुंच गया। दोनों इंडेक्स 11 जून के बाद के सबसे निचले स्तर पर रहे। IT शेयरों में करीब 3.2% की गिरावट दर्ज।
310
Adani Airports में आएगा करीब 1 अरब डॉलर का निवेश
Adani Enterprises की एयरपोर्ट यूनिट करीब 1 अरब डॉलर जुटाएगी। Temasek, BlackRock, Alpha Wave Global और Premji Invest जैसे इन्वेस्टर्स इसमें पैसा लगाएंगे। कंपनी करीब 5.54% हिस्सेदारी बेचकर पूंजी जुटाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने BCCI और राज्य क्रिकेट संघों से पूछा कि उन्हें National Sports Governance Act, 2025 के दायरे में क्यों नहीं लाया जाना चाहिए। कोर्ट का सवाल क्रिकेट प्रशासन में ट्रांसपरेंसी और जवाबदेही से जुड़ा है।
510
21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मानसून को लेकर कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक- ओडिशा में 9 से 11 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट।
610
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश
मुंबई के BKC स्थित Jio World Plaza में फर्जी PMO ID के जरिए प्रवेश करने की कोशिश के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक- एक आरोपी के साथ मौजूद पूर्व सैन्यकर्मी के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी थे। CCTV की मदद से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंची।
710
भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आगामी मुलाकात को भारत-चीन रिश्तों में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 2020 के सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव रहा है। अब BRICS के मंच के साथ दोनों देशों के बीच एक बार फिर पॉजिटिव बातचीत होने की उम्मीद है।
810
Junior Asia Cup Hockey में भारत की बड़ी जीत
भारत ने Men's Junior Asia Cup Hockey में Chinese Taipei को 15-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कप्तान Anmol Ikka ने अकेले 6 गोल किए।
910
हिमाचल प्रदेश को साक्षरता में बड़ा अचीवमेंट
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश को 99.55% साक्षरता हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला।
1010
कर्नाटक मंत्री के ठिकानों पर ED की कार्रवाई
ED ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जरकीहोली, उनकी बेटी प्रियंका जरकीहोली और अन्य से जुड़े करीब 18 ठिकानों पर तलाशी ली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।