अमेरिका का भारत को बड़ा तोहफा! ट्रेड डील में चीन समेत बाकी देशों से कम लगेगा टैरिफ, जानें कब होगी फाइनल

Published : Nov 14, 2026, 06:34 PM IST
modi trump

सार

US-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट आया है। अमेरिका ने भारत को बाकी देशों के मुकाबले कम टैरिफ देने का भरोसा दिया है।

India-America Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत अब आखिरी दौर में पहुंच गई है। सबसे खास बात ये है कि अमेरिका ने भारत को ये भरोसा दिया है कि इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर चीन और दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस डील से भारतीय कारोबारियों को अमेरिकी बाजार में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है।

आखिर क्या है ये टैरिफ एडवांटेज?

जब कोई देश अपना सामान अमेरिका भेजता है, तो वहां की सरकार उस सामान पर टैक्स (टैरिफ) लगाती है। टैक्स ज्यादा होने से सामान महंगा हो जाता है और उसकी बिक्री कम होती है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने भारत को भरोसा दिया है कि नई ट्रेड डील में भारत को अन्य प्रतियोगी देशों की तुलना में टैक्स में खास रियायत मिलेगी।

भारत को कैसे होगा फायदा?

अगर भारतीय सामान पर दूसरे देशों जैसे चीन या वियतनाम के मुकाबले कम टैक्स लगेगा, तो अमेरिकी बाजार में भारत के प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे। इसकी वजह से अमेरिकी कंपनियां और ग्राहक भारत से ज्यादा सामान खरीदेंगे, जिससे हमारे देश के निर्यात और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, ये छूट कितनी बड़ी होगी, ये अंतिम टैक्स स्ट्रक्चर तय होने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा। इसके साथ ही भारत अभी अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की ओर से चल रही एक दूसरी जांच के नतीजे का भी इंतजार कर रहा है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब तक फाइनल होगी?

भारत सरकार इस व्यापार समझौते को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी में है। इसे दो अलग-अलग हिस्सों (चरणों) में पूरा किया जा रहा है।

पहला हिस्सा

भारत की कोशिश है कि मौजूदा वित्त वर्ष के खत्म होने तक यानी मार्च 2027 तक इस डील के पहले पैकेज को फाइनल कर लिया जाए। इसमें सामानों के व्यापार और टैक्स छूट से जुड़े शुरुआती फायदे शामिल होंगे।

दूसरा हिस्सा

पहले पैकेज के साथ-साथ एक बड़े 'द्विपक्षीय व्यापार समझौते' (BTA) पर भी बातचीत चल रही है। सर्विस सेक्टर (आईटी, बैंकिंग आदि) से जुड़े मुद्दों को पहले हिस्से में नहीं रखा गया है, उन पर दूसरे चरण में बात होगी। हाल ही में 2 और 3 नवंबर को अमेरिका की दो सदस्यीय टीम ने भारत का दौरा भी किया था, जिसमें कस्टम नियमों और व्यापार को आसान बनाने पर चर्चा हुई।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभई कहां तक पहुंची?

इस ट्रेड डील को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी बेहद सकारात्मक संकेत दिए हैं। 'एचटी लीडरशिप समिट' में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने इस समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और अब यह डील अपनी 'फिनिशिंग लाइन' यानी आखिरी पड़ाव पर है। जयशंकर ने साफ किया कि अब जो कुछ मुद्दे बचे हैं, उनमें ज्यादातर पेंच भारत की तरफ से नहीं हैं, बल्कि अमेरिकी पक्ष की ओर से ही कई बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह समझौता पूरा हो जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है सौरभ चंद्राकर, जो एक दिन में कमाता 15 करोड़ रुपए, लेकिन काम ऐसा कि हो गया गिरफ्तार
Punjab State Lottery Result 14 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विनर? देखें लिस्ट