IND vs PAK T20 World Cup : भारत-पाकिस्तान के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह महामुकाबला खेला जाएगा। लेकिन भारत में उज्जैन से लेकर वाराणसी तक जीत के लिए पार्थना और हवन हो रहे हैं।
कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ टी-20 विश्व कप मैच नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की धड़कनें दांव पर हैं। यह सुपरहिट मुकाबला कोलंबो में आज शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच को देखने के लिए एक तरफ जहां लोगों ने अपने सारे काम कैंसिल कर दिए हैं। कुछ देर बाद लोग टीवी ऑन कर साल के सबसे बड़े युद्ध देखने के लिए बैठ जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों ने इंडिया की जीत के लिए महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकाल से लेकर काशी विश्वनाथ तक प्रार्थन कर रहे हैं।
25
उज्जैन में भारत की जीत के लिए बाबा महाकाल का किया अभिषेक
यह तस्वीर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से सामने आई है। जहां भक्त और क्रिकेट फैंस महाशिवरात्रि के मौके पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एकत्र हुए और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
35
वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों जीत के लिए भोले बाबा की पूजा
क्रिकेट प्रेमियों की यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है। जहां मैच से पहले उन्होंने महाशिवरात्रि पर सारंगनाथ मंदिर में ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की।
यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना शहर की है। जहां पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रशंसक भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
55
लखनऊ में मैच के लिए हवन किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों ने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की गई और साथ में हवन भी किया गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।