India vs Pakistan Head to Head T20: भारत-पाक मुकाबले में आंकड़े भारत के फेवर में हैं, लेकिन मैच को हल्के में लेना गलती होगी। कोलंबो की पिच स्पिनरों को मदद दे सकती है।अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग कर सेफ स्कोर तक पहुंचता है, तो दबाव भारत पर आ सकता है।
India vs Pakistan T20 Match Preview: रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आंकड़े देखें तो तस्वीर साफ दिखती है कि टी20 इंटरनेशनल में दोनों 16 बार भिड़े, भारत ने 13 मैच जीते। वर्ल्ड कप में भी भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। लेकिन क्रिकेट सिर्फ पुराने नंबरों से नहीं चलता है। एक दिन, एक पिच और कुछ सही फैसले मैच पलट सकते हैं। यही वजह है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान को हल्के में लेना गलती हो सकती है। आइए जानते हैं वो 3 वजहें जो पाकिस्तान को खतरनाक बना सकती हैं।
India vs Pakistan: स्पिन चला तो खेल बदल जाएगा
मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में है। यहां की पिच अक्सर स्पिनरों को मदद देती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंद रुककर आती है और बड़े शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है। भारत के पास वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे जबरदस्त स्पिनर हैं। लेकिन पाकिस्तान के पास भी शादाब खान, मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद जैसे मजबूत विकल्प मौजूद हैं। अगर पाकिस्तान के स्पिनर बीच के ओवरों में विकेट निकाल लें, तो रन रुक सकते हैं और दबाव भी बढ़ सकता है। टी20 में 2-3 ओवर का खेल ही मैच पलट सकता है।
IND vs PAK Match : पहले बैटिंग का नया ट्रेंड
पुराना रिकॉर्ड कहता है कि ज्यादातर मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं, लेकिन इसी मैदान पर हाल के मुकाबलों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को फायदा मिला है। अगर पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करता है और 160-170 के आसपास स्कोर बना देता है, तो पीछा करना आसान नहीं होगा। भारत-पाक मुकाबलों में वैसे भी स्कोर बहुत बड़े नहीं जाते हैं। 150-165 के बीच का स्कोर अक्सर मैच को आखिरी ओवर तक ले जाता है। यानी अगर पाकिस्तान शुरुआत में अच्छे 6-7 ओवर निकाल लेता है, तो मैच पर पकड़ बना सकता है।
India Vs Pakistan T20 World Cup: दबाव में खेलने की आजादी
भारत पर हमेशा उम्मीदें ज्यादा रहती हैं। रिकॉर्ड अच्छा है, फॉर्म अच्छा है, इसलिए दबाव भी ज्यादा है। पाकिस्तान इस मैच में अंडरडॉग की तरह उतरेगा। ऐसे में खिलाड़ी खुलकर खेल सकते हैं। 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब पाकिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया था। क्रिकेट में एक अच्छी पार्टनरशिप या 2 तेज विकेट पूरे माहौल को बदल देते हैं। अगर शुरुआती 3-4 ओवर में पाकिस्तान को बढ़त मिल गई, तो मैच रोमांचक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर
इसे भी पढ़ें-IND vs PAK: खतरे में भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
