IND vs PAK: खतरे में भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
India vs Pakistan Match Weather Update: क्रिकेट फैंस जिस मैच का इंतजार कर रहे थे, उस पर मौसम की नजर है। 15 फरवरी को ICC Men's T20 World Cup ग्रुप स्टेज में भारत-पाक की टक्कर होनी है। मुकाबला कोलंबो में होगा, लेकिन बारिश का अनुमान टेंशन बढ़ा रहा है।

भारत-पाक: 15 फरवरी को क्या कहता है मौसम?
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फरवरी को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 50-60% बारिश की संभावना है। शाम 7 बजे से रात 12 बजे (मैच टाइम) के दौरान 10-20% तक बारिश का अंदेशा है। मतलब साफ है कि मैच शुरू भी हो जाए तो बीच में रुक सकता है और अगर ज्यादा देर तक बारिश हुई, तो नतीजा भी प्रभावित हो सकता है।
कोलंबो में आज मौसम का हाल
14 फरवरी को भी हाल पूरी तरह साफ नहीं है। सुबह से दोपहर तक 30-35% बारिश का अनुमान था। शाम होते-होते यह घटने का अनुमान था, लेकिन पूरी तरह साफ मौसम की गारंटी नहीं है। यानी पिच और आउटफील्ड दोनों पर असर पड़ सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीमों का परफॉर्मेंस
भारत और पाकिस्तान दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। भारत ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं और कॉन्फिडेंस हाई है। पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की है, जो टीम 15 फरवरी को जीतेगी, वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन और मजबूत कर लेगी। इसलिए दांव बहुत बड़ा है।
भारत-पाक मैच में क्या रिजर्व डे है?
आमतौर पर दक्षिण श्रीलंका में मई से सितंबर के बीच ज्यादा बारिश होती है, लेकिन इस समय हवाएं उत्तर से दक्षिण की तरफ चल रही हैं, जिससे कोलंबो में भी बादल सक्रिय हैं। क्लाइमेट बदलाव की वजह से मौसम का अंदाजा कभी-कभी अचानक बदल जाता है। इसलिए आखिरी समय तक स्थिति बदल सकती है। अगर मैच बारिश से धुलता है, तो रिजर्व डे पर नहीं होगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज मैचों में रिजर्व डे नहीं होता है, इसलिए इस मैच में भी रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा।
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 8 मुकाबले हो चुके हैं। भारत ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 बार सफलता मिली है। पाकिस्तान की इकलौती जीत 2021 में दुबई में आई थी। वहीं भारत 2007 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीत चुका है।

