Special Trains: दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु समेत इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published : Sep 27, 2026, 04:26 PM IST
Mumbai Bengaluru Special Train

सार

Mumbai Bengaluru Special Train: दशहरा और दिवाली के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। अक्टूबर और नवंबर में बेंगलुरु-मुंबई और विशाखापट्टनम-बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए एडवांस बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

Diwali Special Train: दशहरा और दिवाली का त्योहार करीब आ रहा है। ऐसे में लोग बड़े शहरों से अपने घर जाते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने अक्टूबर और नवंबर के महीने में बेंगलुरु और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

बेंगलुरु और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, विशाखापट्टनम और बेंगलुरु के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन नंबर 01013, 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक हर शनिवार रात 12:35 बजे CSMT मुंबई से चलेगी। करीब 24 घंटे के सफर के बाद यह ट्रेन रात 11:55 बजे SMVT बेंगलुरु पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01014, 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4:30 बजे SMVT बेंगलुरु से निकलेगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी। ये दोनों ट्रेनें अपने रूट पर सात-सात फेरे लगाएंगी। रास्ते में ये ट्रेनें दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावाला, पुणे, लोनंद, सतारा, कराड, सांगली, मिराज, कुडाची, रायबाग, घटप्रभा, बेलगावी, लोंडा, धारवाड़, हुबली, हावेरी, राणेबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, अरसीकेरे और तुमकुरु स्टेशनों पर रुकेंगी।

जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग

ट्रेन नंबर 08583, 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार शाम 7 बजे विशाखापट्टनम से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बेंगलुरु से चलकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन दुव्वाडा, अनाकापल्ले, सामलकोट, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेणिगुंटा, जोलारपेट्टई, बंगारपेट और केआर पुरम के रास्ते बेंगलुरु आएगी। दक्षिण मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि इन स्पेशल ट्रेनों के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bank Open: क्या हैं वो दो सबसे बड़ी मांगे? जिसके लिए इतिहास में पहली बार संडें को खुले बैंक
अखाड़ा बना Kanpur Municipal Corporation ! BJP और सपा पार्षदों में जमकर हुई हाथापई