अलीगढ़ में हैवानियत की सारी हदें पार: युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, सिर मूंडा और फिर... वीडियो वायरल

Published : Sep 27, 2026, 04:00 PM IST
Aligarh Crime Seven Booked After Man Allegedly Assaulted Tied to Tree and Forced to Drink Urine

सार

अलीगढ़ के अकराबाद में एक युवक से मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाल-दाढ़ी काटकर उसे पेड़ से बांधा गया और जबरन पेशाब पिलाया गया। सात लोगों पर केस दर्ज है।

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में रिश्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसा और अमानवीय व्यवहार का रूप ले लिया। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को कथित तौर पर पकड़कर पीटा गया, उसके सिर और दाढ़ी के कुछ हिस्से काटे गए और उसे पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक को जबरन पेशाब पिलाने का आरोप भी सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

महिला के साथ पकड़े जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार मामला 24 सितंबर का है। खैर क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी बहन की ससुराल आया था। पुलिस के मुताबिक उसका बहन के ससुराल पक्ष की एक शादीशुदा महिला के साथ कथित संबंध था। दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले भी घर से चले गए थे और करीब 15 दिन बाद लौटे थे।

यह भी पढ़ें: LDA Plot Scheme: 24 घंटे में 540 आवेदन, लखनऊ की इस योजना पर टूट पड़े लोग

पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप

आरोप है कि युवक के सिर और दाढ़ी के बाल काटे गए, चेहरे पर कालिख लगाई गई और उसे पेड़ से बांधकर चप्पल-जूतों से पीटा गया। घटना के दौरान उसे कथित तौर पर पेशाब पिलाने की बात भी सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है।

7 लोगों के खिलाफ मुकदमा

अकराबाद पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को लेकर मारपीट और अमानवीय व्यवहार से जुड़े आरोपों में कार्रवाई शुरू की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें: बदायूं में दिनदहाड़े SBI ATM पर बड़ा हमला, CCTV में कैद हुई लाइव वारदात; उड़ गए पुलिस के होश!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Hostel Incident: 300 रुपये चोरी के शक में छठी के छात्रों को दी खौफनाक सजा, हथेलियों पर रखे जलते अंगारे
बदायूं में दिनदहाड़े SBI ATM पर बड़ा हमला, CCTV में कैद हुई लाइव वारदात; उड़ गए पुलिस के होश!