Indian Railways Rule: 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग सख्त, Original ID जरूरी, जानें नए नियम

Published : Sep 29, 2026, 10:16 AM IST
indian railways ticket checking october 1 original id concession quota epass pto

सार

Railways Ticket Checking: 1 अक्टूबर से Central Railway का विशेष अभियान शुरू होगा। Concession, Quota, E-Pass और PTO से यात्रा करने वालों को Original ID और जरूरी दस्तावेज रखने होंगे। जानिए नए नियम क्या कहते हैं?

Indian Railways: त्योहारी सीजन से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सेंट्रल रेलवे ने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान का ऐलान किया है। इस महीनेभर चलने वाले मेगा ड्राइव का मकसद ट्रेनों में बढ़ती अनियमितताओं पर लगाम कसना है। रेलवे के इस कड़े रुख से बिना पूरी तैयारी के सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

‘One Ticket, One Original ID’ से किसे रहना होगा सावधान?

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार, इस अभियान के तहत सफर के दौरान टिकट के साथ मूल पहचान पत्र (ओरिजिनल आईडी) रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

  • यदि एक ही टिकट पर कई लोग यात्रा कर रहे हैं, तो कम से कम एक मुख्य यात्री के पास तय मूल पहचान होना जरूरी है।
  • यदि जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, तो ग्रुप के सभी यात्रियों को बिना वैध टिकट मानकर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

कंसेशन और कोटा टिकटों पर क्यों बढ़ेगी नजर?

इस विशेष ड्राइव के दौरान सिर्फ सामान्य टिकटों की ही नहीं, बल्कि विशेष कोटे, कंसेशन, ई-पास और पीटीओ (PTO) से बुक किए गए टिकटों की भी कड़ी पड़ताल होगी।

  • यात्रियों को अपनी पात्रता साबित करने वाले सभी मूल दस्तावेज साथ रखने होंगे।
  • ई-पास या पीटीओ का उपयोग करने वालों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा से पहले उन्हें सही अथॉरिटी से एक्सचेंज करा लिया गया हो।
  • अनरिजर्ल्ड (अनारक्षित) टिकटों की प्रामाणिकता जांचने के लिए टीटीई ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

रेलवे ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम?

रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य राजस्व के नुकसान (लीकेज) को रोकना और आरक्षित सुविधाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना है। फर्जी पास और कंसेशन के इस्तेमाल को खत्म करने के लिए यह औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

सफर के लिए कौन-सी आईडी हैं मान्य?

यात्रा के दौरान पहचान के लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो कार्ड या मान्यता प्राप्त संस्थान का स्टूडेंट आईडी कार्ड मान्य होगा। यदि आप अक्टूबर में ट्रेन सफर का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ओरिजिनल आईडी बैग में जरूर रख लें, वरना भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अक्टूबर में ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो ध्यान रखें

अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, खासकर कंसेशन, विशेष कोटे, E-Pass या PTO के जरिए, तो Original ID और पात्रता से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ रखें। दस्तावेज नहीं होने पर रेलवे के लागू नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gwalior Job Fraud: ₹2.8 लाख की सैलरी का फर्जी दावा कर बना CEO, इस्तीफे के बाद खुला बड़ा राज
Essar Group: भारतीय कंपनी अमेरिका में बनाएगी $15 Billion का सबसे बड़ा Steel Plant, जानें इसकी खासियत