Reddit Viral Story: बचपन के दोस्त को 8 लाख दिए, अब IT Engineer कर्ज और तनाव में डूबा

Published : Mar 01, 2026, 09:17 AM IST
Reddit Viral Story: बचपन के दोस्त को 8 लाख दिए, अब IT Engineer कर्ज और तनाव में डूबा

सार

न्यूजीलैंड में पढ़ाई के लिए बचपन के दोस्त को 8 लाख रुपये देकर एक आईटी इंजीनियर बुरी तरह फंस गया है। दोस्त ने संपर्क तोड़ दिया है, और अब नौकरी गंवा चुका यह शख्स कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Loan App Debt Trap: बचपन के दोस्त की मदद करना एक भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर को बहुत भारी पड़ गया। अब वह न सिर्फ कर्ज के जाल में फंसा है, बल्कि मानसिक तनाव से भी गुजर रहा है। इस शख्स ने अपनी दर्दभरी कहानी रेडिट पर शेयर की है। 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाले इस आईटी कर्मचारी ने अपने जिगरी दोस्त को न्यूजीलैंड में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए मदद की थी।

उसने कई किश्तों में अपने दोस्त को कुल 8 लाख रुपये दिए। लेकिन, जैसे ही दोस्त न्यूजीलैंड पहुंचा, उसने संपर्क कम करना शुरू कर दिया। अब तो हाल यह है कि वह फोन कॉल या मैसेज किसी भी चीज का जवाब नहीं दे रहा है और पूरी तरह से गायब हो गया है।

लोन ऐप से लिया था 5 लाख का कर्ज

दोस्त के लिए पैसे जुटाने के लिए इस शख्स ने कई लोन ऐप्स और NBFCs से करीब 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बदकिस्मती से, तीन महीने पहले उसकी नौकरी भी चली गई। इस वजह से वह लोन की किश्तें नहीं चुका पाया। ब्याज बढ़ता गया और साथ ही लोन एजेंटों की धमकियां भी बढ़ने लगीं। इन सबसे उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उसने दुख जताते हुए कहा कि परिवार वालों का भी उस पर से भरोसा उठ गया है।

 

 

'पहले मानसिक सेहत पर ध्यान दो'

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कोई करीबी दोस्त ऐसा धोखा कैसे दे सकता है। कुछ लोगों ने उसे न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावास से शिकायत करने की सलाह दी है। वहीं, कुछ का कहना है कि भारत में वकील के जरिए लीगल नोटिस भेजकर FIR दर्ज करानी चाहिए। कई यूजर्स ने यह भी सलाह दी है कि पहले अपनी मानसिक सेहत ठीक करो और रिश्तेदारों से कम ब्याज पर पैसे लेकर लोन ऐप्स के चंगुल से बाहर निकलो।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Supreme Leader Death Confirmed: अयातुल्ला अली खामेनेई ‘शहीद’ घोषित, US-Israel हमले के बाद जंग तेज
Tehran Blast Mystery: बेटी-दामाद, पोती-बहू की मौत, लेकिन खामेनेई पर चुप्पी क्यों? ईरान का दावा ‘सुप्रीम लीडर जिंदा हैं’!