Indian Man In Australia: नौकरी नहीं मिली तो बना पिज्जा डिलीवरी बॉय, 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में खड़ा किया बड़ा एम्पायर

Published : Sep 21, 2026, 04:10 PM IST
Indian pizza delivery boy

सार

Indian in Australia Success Story: 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए एक भारतीय युवक की कहानी बेहद फिल्मी है। अपनी फील्ड में नौकरी नहीं मिली तो उसने पिज्जा डिलीवरी का काम शुरू किया। पैसे बचाकर 3 साल में पहली पिज्जा फ्रेंचाइजी ली और आज वह तीन रेस्टोरेंट का मालिक है। अब उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, अपना घर और बीएमडब्ल्यू कार है।

Indian Pizza Delivery Boy: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने गए एक भारतीय युवक ने आज वहां अपने तीन पिज्जा रेस्टोरेंट खोल लिए हैं। एक मामूली नौकरी से शुरू हुआ उनका 11 साल का यह सफर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

डिग्री के बाद भी नहीं मिली नौकरी

करीब 11 साल पहले यह युवक अपनी पढ़ाई पूरी करने ऑस्ट्रेलिया गया था। डिग्री मिलने के बाद उसे अपनी फील्ड में कोई ढंग की नौकरी नहीं मिली। हार मानने के बजाय उसने एक पिज्जा शॉप में फुल-टाइम काम करना शुरू कर दिया। वह ग्राहकों को पिज्जा डिलीवरी करने का काम करता था।

3 साल में खोली पहली फ्रेंचाइजी

इस युवक ने पिज्जा डिलीवरी करते हुए पैसे बचाना शुरू किया। करीब तीन साल बाद, अपनी सेविंग्स और पार्टनरशिप की मदद से उसने अपनी पहली पिज्जा फ्रेंचाइजी ले ली। इसके बाद उसने धीरे-धीरे अपना बिजनेस बढ़ाया और दो और फ्रेंचाइजी खरीद लीं। इस तरह एक पिज्जा डिलीवरी बॉय आज तीन रेस्टोरेंट का मालिक बन चुका है।

मुश्किल दिनों ने दिखाया बिजनेस का रास्ता

शुरुआत में पिज्जा डिलीवरी करते समय उसने इस काम को छोटा नहीं समझा। उसने इसी काम से अनुभव लिया और पैसे जोड़े। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद उसने अपनी पहली फ्रेंचाइजी खोली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

परिवार को भी मिली नई जिंदगी

कोविड के दौरान वह भारत लौटा और शादी की। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया। इस बीच उसका बिजनेस लगातार बढ़ता रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने ऑस्ट्रेलिया में एक घर और बीएमडब्ल्यू (BMW) कार खरीदी है। साथ ही हैदराबाद में भी अपना एक घर बनाया है। अब वह अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया ले गया है।

11 साल बाद मिली नागरिकता

ऑस्ट्रेलिया में 11 साल बिताने के बाद, हाल ही में इस युवक और उसके परिवार को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई है। यह जानकारी उसके रिश्तेदार विनीत के (Vineeth K) ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। पिज्जा डिलीवरी करने वाले एक आम लड़के के बिजनेसमैन बनने की यह कहानी अब हर किसी को प्रेरित कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran America War के बीच Donald Trump की हुई गजब बेइज्जती, किसने दिया चैलेंज ?
अजनार नदी की सफाई कर चर्चा में आए बिट्टू तबाही की अब आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, जानिए क्या कहा?