अजनार नदी की सफाई कर चर्चा में आए बिट्टू तबाही की अब आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, जानिए क्या कहा?

Published : Sep 21, 2026, 03:56 PM IST
Anand Mahindra Praise Bittu Tabahi

सार

Anand Mahindra Praise Bittu Tabahi: मध्य प्रदेश के ब्यावरा में सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी की सफाई की शुरुआत की। उनकी मुहिम सोशल मीडिया पर वायरल हुई और अब आनंद महिंद्रा ने भी इसकी तारीफ की। जानिए क्या कहा?

Bittu Tabahi River Cleaning: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी की सफाई की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी शुरुआत 21 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ने की, जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जानते हैं। नदी में जगह-जगह कचरा देखकर बिट्टू खुद सफाई के लिए उतर गए। उनकी मेहनत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो दूसरे लोग भी इस मुहिम से जुड़ने लगे। अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस पहल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस कहानी की खास बात सिर्फ यह नहीं है कि एक युवक ने नदी की सफाई शुरू की, बल्कि यह है कि बाद में पूरा समुदाय इस काम से जुड़ गया।

नदी में खुद उतरकर निकालने लगे कचरा

बिट्टू ने अजनार नदी की हालत देखकर सफाई शुरू की। वह खुद नदी में उतरते और वहां जमा प्लास्टिक, बोतल और दूसरी गंदगी बाहर निकालते थे। उन्होंने इस काम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों तक पहुंचने लगे और नदी की सफाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ नगर निकाय और दूसरे लोगों की भागीदारी भी बढ़ी।

अकेले शुरू हुई मुहिम, लोगों का भी मिला साथ

बिट्टू की पहल के बाद नदी के एक हिस्से की तस्वीर पहले से काफी बदली हुई नजर आई। सफाई के इस काम में मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया। सबसे अहम बात यह रही कि लोगों का ध्यान नदी में कचरा फेंकने की समस्या पर गया। बिट्टू ने बताया कि उनके वीडियो सामने आने के बाद उन्हें आसपास के लोगों के व्यवहार में भी बदलाव नजर आया। उनका कहना था कि अब पहले की तुलना में लोग वहां कम कचरा फेंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल के युवक ने अकेले बदल दी नदी की तस्वीर, ओशन क्लीनअप के CEO ने दिया बड़ा ऑफर

आनंद महिंद्रा को क्यों पसंद आई यह कहानी?

आनंद महिंद्रा ने इस पूरी मुहिम को अपने #MondayMotivation का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की कोशिश नहीं रही। स्थानीय लोग, प्रशासन, एनजीओ और दूसरे लोग भी इससे जुड़े। यही इस कहानी का सबसे बड़ा पहलू है। एक युवक ने नदी की सफाई की शुरुआत की, लेकिन बाद में यह काम सामूहिक प्रयास में बदल गया। बिट्टू की पहल की चर्चा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक भी पहुंची। यादव ने उनसे मुलाकात की और उनके प्रयास की सराहना की। नीचे देखें आनंद महिंद्रा एक एक्स पेज पर शेयर वीडियो-

ये भी पढ़ें- ट्रेन में रोते बच्चे को चुप कराने के लिए चायवाले ने किया ऐसा काम, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Video: गणपति आरती में शामिल हुआ गोल्डन रिट्रीवर, माथे पर तिलक लगाए डॉगी का वीडियो वायरल
EPFO New Rules 2026: PF की वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, जानें सैलरी और पेंशन पर क्या पड़ेगा असर