Chaiwala Viral Video: ट्रेन में बच्चा लगातार रो रहा था, मां उसे चुप नहीं करा पा रही थी। तभी चायवाले ने ऐसा किया कि बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। देखिए चाय वाले का वायरल वीडियो।
Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान एक बच्चा लगातार रो रहा था। मां उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पास मौजूद चाय बेचने वाले ने कुछ ऐसा किया, जिसने न सिर्फ बच्चे का ध्यान खींच लिया, बल्कि मां के चेहरे पर भी राहत की मुस्कान ला दी। इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
बच्चे के रोने पर चायवाले ने संभाला मोर्चा
वायरल वीडियो को एक्स पर नीरज चौरसिया नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, चाय बेचने वाले का नाम राजा बाबू है और वह पटना से जुड़े बताए गए हैं। दावा है कि उन्होंने ट्रेन में एक ऐसी मां को देखा, जो अपने बच्चे के साथ सफर कर रही थी और बच्चा लगातार रो रहा था। बताया गया है कि बच्चा गोरखपुर में इलाज के बाद अपनी मां के साथ यात्रा कर रहा था। मां की परेशानी देखकर राजा बाबू ने पहले उसे चाय दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे को शांत कराने की कोशिश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max के लिए पुश्तैनी सोना बेचने का दावा, VIDEO शेयर कर अरबपति हर्ष गोयनका ने कही ये बात
ट्रेन में ही शुरू कर दिया डांस
बच्चा जब रोना बंद नहीं कर रहा था, तब राजा बाबू ने उसका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ट्रेन के अंदर ही मजेदार अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया। उनके इस अंदाज का असर भी नजर आया। बच्चा रोने के बजाय उन्हें गौर से देखने लगा और कुछ ही देर में उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। मां भी इस अनपेक्षित मदद से मुस्कुराती नजर आईं। आसपास बैठे यात्रियों ने भी इस पल को देखा और चायवाले के इस अंदाज की सराहना की। नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Viral Video: वंदे भारत में शानदार सुविधाएं, लेकिन यात्रियों की इस हरकत ने कर दिया निराश
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने राजा बाबू की तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि किसी परेशान इंसान की मदद करने के लिए हमेशा बड़े कदम की जरूरत नहीं होती। छोटी-सी कोशिश भी किसी के मुश्किल पल को आसान बना सकती है।
