Gujarat Murder Case: गुजरात के आणंद में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध के चलते 21 वर्षीय सानिया पटेल की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। परिवार ने पहले आत्महत्या बताया, लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Gujarat Murder Case: गुजरात के आणंद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां खंभात तालुका के मेटपुर गांव में एक पिता ने अपनी ही 21 वर्षीय बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला तब खुला जब आत्महत्या की थ्योरी पर डॉक्टरों को शक हुआ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने असली सच सामने ला दिया।

Gujarat Honour Killing: दूसरे समुदाय के युवक से था रिश्ता

  • क्या था पूरा विवाद: मृतका सानिया पटेल (21) वडोदरा से बी.कॉम (B.Com) की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव लौटी थी। वह पिछले एक साल से गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम करती थी।
  • पिता की नाराजगी: 50 वर्षीय आरोपी पिता कौशलकुमार पटेल इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। एक तो युवक अलग जाति का था और दूसरा वह महीने में महज 10 से 15 हजार रुपये ही कमाता था, जो पिता को मंजूर नहीं था।
  • रसोई में हुई खौफनाक वारदात: पुलिस इंस्पेक्टर पी.जे. बंटवा के मुताबिक, 9 नवंबर की तड़के करीब 3:15 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, कौशलकुमार ने रसोई में सानिया को रिश्ता तोड़ने के लिए कहा। सानिया के इनकार करने पर बहस बढ़ी और गुस्से में पिता ने उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली आत्महत्या की झूठी कहानी

  • डॉक्टरों का शक: वारदात के बाद परिवार ने इसे आत्महत्या बताकर मामला दबाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सानिया के गले पर गहरे निशान देखे, जिससे उन्हें शक हुआ।
  • कबूलनामा और गिरफ्तारी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने (स्ट्रैंगुलेशन) की पुष्टि होते ही पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Gujarat Crime News: दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या का आरोप

खंभात टाउन पुलिस के इंस्पेक्टर पीजे बंटवा के मुताबिक, 9 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे घर की रसोई में पिता और बेटी के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत हुई। सानिया ने रिश्ता खत्म करने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कौशलकुमार ने बेटी के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। परिवार ने शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया था। डॉक्टरों को गले पर निशान देखकर शक हुआ। पोस्टमार्टम में मौत की वजह लिगेचर स्ट्रैंगुलेशन यानी किसी वस्तु से गला कसना सामने आया।