UAE Fujairah Truck Accident: UAE के फुजैराह में ट्रक का नियंत्रण बिगड़ने से 23 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद कई वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें।

UAE Truck Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक का नियंत्रण बिगड़ने के बाद वह कई गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Fujairah Truck Accident: ट्रक पलटा, 23 गाड़ियां टकराईं

  • कैसे हुआ हादसा: UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार आधी रात से ठीक पहले पूर्वी अमीरात की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक काफी धीमा था। तभी एक ट्रक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।
  • भयानक टक्कर: बेकाबू ट्रक पहले एक गाड़ी से भिड़ा, फिर पलट गया और ट्रैफिक में रुकी हुई अन्य गाड़ियों को रौंदता चला गया। इस सिलसिलेवार टक्कर में इनमें 18 कारें और 5 ट्रक मिलाकर कुल 23 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
  • आग का तांडव: टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। पुलिस, पैरामेडिक्स और सिविल डिफेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकाला।
Scroll to load tweet…

UAE Accident: 14 की मौत, 30 घायल, भारतीय भी शामिल

हादसे में 14 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

  • कई देशों के नागरिक शिकार: इस हादसे में जान गंवाने वालों में भारत के अलावा अमीरात, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।
  • भारतीय दूतावास सक्रिय: दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) ने भारतीयों की मौत की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क साधा है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद कर रहा है।
  • इलाज और जांच: आग में बुरी तरह झुलसने के कारण शवों की शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में भर्ती 30 घायलों में से करीब आधे लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Fujairah Road Accident: बचाव अभियान जारी, 15 घायल अस्पताल से डिस्चार्ज

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस, बचाव दल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 30 घायलों में से 15 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 15 का उपचार जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हादसे से जुड़ी अपुष्ट जानकारी साझा न करें।