London Job: दिल्ली की 50 लाख की नौकरी छोड़, लंदन में 1 करोड़ क्यों कमा रही ये लड़की? वजह सिर्फ पैसा नहीं

Published : Aug 30, 2026, 01:53 PM IST
London Job

सार

London 1 Crore Job: लंदन में रह रही भारतीय महिला जसलीन कौर ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली की 50 लाख रुपये की सैलरी के बजाय लंदन की 1 करोड़ की नौकरी क्यों चुनी. उन्होंने बेहतर हवा की क्वालिटी, महिला सुरक्षा और वर्क-लाइफ बैलेंस को बड़ी वजह बताया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.

Delhi 50 Lakh Job: एक तरफ दिल्ली में 50 लाख रुपये सालाना की नौकरी और दूसरी तरफ लंदन में 1 लाख पाउंड (करीब 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा) की जॉब. आप क्या चुनेंगे? लंदन में रह रहीं भारतीय मूल की जसलीन कौर ने जब इस सवाल का जवाब दिया, तो सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने जसलीन कौर से पूछा था कि वह दिल्ली में 50 लाख LPA (Lakhs Per Annum) और लंदन में 1 लाख पाउंड की सैलरी में से किसे चुनेंगी. इस सवाल का जवाब देते हुए जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया.

उन्होंने कहा, "यह वाकई एक मुश्किल सवाल है. जब मैं भारत में थी, तो परिवार के साथ एक आरामदायक ज़िंदगी थी. घर के कामों के लिए हेल्प मिल जाती थी, ब्लिंकिट जैसी क्विक-डिलीवरी सर्विस थी और अपनी गाड़ी होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ता था."

लंदन चुनने की जसलीन ने बताईं ये वजहें

जसलीन ने बताया कि लंदन में कई ऐसी चीज़ें हैं, जो उन्हें दिल्ली में नहीं मिलतीं. उन्होंने कहा, "दिल्ली के मुकाबले लंदन में हवा की क्वालिटी बहुत अच्छी है, जिससे मेरी सेहत में काफी सुधार हुआ है. यहां महिलाओं की सुरक्षा और आज़ादी है. मुझे घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ता. क्या पहनूं, लोग क्या सोचेंगे, इस बात का डर नहीं रहता. इसके अलावा, यहां बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, पैदल चलने लायक शहर और मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा सपोर्ट सिस्टम है."

विदेश में ज़िंदगी का हिसाब-किताब

अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब हम विदेश आते हैं, तो कुछ चीज़ों के बदले कुछ और चुनते हैं. हम आराम के बदले ज़्यादा सैलरी, कार के बदले साफ हवा और परिवार के साथ के बदले बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ चुनते हैं. हो सकता है ये सबके लिए सही न हो, पर मेरे लिए फिलहाल यही बेस्ट है."

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं:

एक यूजर ने उनके फैसले का समर्थन करते हुए लिखा, "सैलरी से ज़्यादा क्वालिटी ऑफ लाइफ (जीवन की गुणवत्ता) ज़रूरी है."

एक और यूजर ने कमेंट किया, "साफ हवा और महिला सुरक्षा, ये दो चीज़ें किसी भी चीज़ से बढ़कर हैं."

एक तीसरे शख्स ने लिखा, "दिल्ली रोज़मर्रा का आराम देती है, तो लंदन पर्सनल आज़ादी."

कई लोगों ने जसलीन की इस बात पर सहमति जताई कि एक हेल्दी वर्क-लाइफ बैलेंस मानसिक शांति के लिए बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है.

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Modi Mirziyoyev Meeting: ताशकंद में PM मोदी का जोरदार स्वागत, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने खुद किया सेरेमोनियल वेलकम
Nepal Flood: चाय का ब्रेक और 10 मिनट की देरी ने कैसे बचाई 28 कैलाश मानसरोवर यात्रियों की जान?