
India’s First Musical Road: सड़क पर सफर के साथ गाड़ी में म्यूजिक का मजा तो आम बात है, लेकिन अब भारत की पहली म्यूजिकल रोड़ भी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार 11 फरवरी को कोस्टल रोड कॉरिडोर पर इस म्यूजिकल रोड को जनता को समर्पित किया।
मुंबई में जब आप नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर नॉर्थ साइड में आगे बढ़ेंगे तो टनल से करीब आधा किलोमीटर आगे 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर गाड़ी चलाने पर आपकी कार में फिल्म 'जय हो' का गाना बजेगा। दरअसल, ये म्यूजिक सड़क पर लगाई गई म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण एक अनोखा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। अब लोग जब भी इस रोड से गुजरेंगे, उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का गाना 'जय हो' सुनाई देगा।
बता दें कि भारत दुनिया का 5वां देश बन गया है, जहां म्यूजिकल रोड है। सबसे पहले इसकी शुरुआत 2007 में जापान से हुई थी। तब वहां के इंजीनियर शिज़ुओ शिनोडा ने बुलडोजर से सड़क पर काम करते समय इस साउंड इफेक्ट की खोज की थी। बाद में हंगरी, साउथ कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी इस तरह की सड़कें बनाई गईं।
म्यूजिकल रोड एक ऐसी सड़क होती है, जिस पर खास पैटर्न में ग्रूव्स (खांचे) बनाए जाते हैं। जब गाड़ियां एक तय स्पीड से इन खांचों के ऊपर से गुजरती हैं, तो टायर के कंपन से एक खास धुन सुनाई देती है। मुंबई की इस म्यूजिकल रोड पर वाहन चलाने पर ‘जय हो’ गीत की धुन सुनाई देती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने इस सड़क पर 6.21 करोड़ की लागत से म्यूजिकल स्ट्रिप लगाई हैं, जो वाहन गुजरने पर एक खास तरह की धुन निकालती हैं। इस प्रोजेक्ट को हंगरी की एक कंपनी ने पूरा किया है। बताया जा रहा है कि ये म्यूजिक इतना तेज होता है कि बंद गाड़ी के भीतर भी साफतौर पर सुना जा सकता है। इस तरह की सड़कों को पूरी दुनिया में 'मेलोडी रोड' के नाम से भी जाना जाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।