IndiGo Flight Fire: रनवे पर दौड़ रहा था विमान, तभी इंजन में लगी आग! पायलट ने कैसे बचाई 240 लोगों की जान?

Published : Nov 17, 2026, 11:01 AM IST
IndiGo Flight Fire

सार

मंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट 6E388 में टेकऑफ के दौरान विंग में आग लग गई। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाला। विमान में सवार सभी 240 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना से कई यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई।

कर्नाटक के मंगलुरु एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। मंगलुरु से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E388 टेकऑफ के लिए रनवे पर तेजी से दौड़ रही थी। विमान आधे से ज्यादा रनवे पार कर चुका था और उड़ान भरने ही वाला था, तभी उसके बाएं विंग के पास आग की लपटें दिखाई दीं। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते आग को देख लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। विमान में करीब 240 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन की वैकल्पिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। एक यात्री के मुताबिक, इस घटना के कारण उनकी आगे की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और होटल बुकिंग भी प्रभावित हुई। आखिर रनवे पर क्या हुआ था? सुनिए यात्री की जुबानी पूरी कहानी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indian 6th Gen Fighter: AI, स्टेल्थ और ड्रोन की ताकत, कितना ताकतवर होगा भारत का नया फाइटर जेट?
देवभूमि उत्तराखंड में मंगल को कैसे हुआ सबसे बड़ा अमंगल? ऋषिकेश-बद्रीनाथ में 14 लोगों की मौत