Indore Crime: सुहागरात से पहले पति मानने से इनकार, iPhone-विदेश यात्रा और 10 लाख की ब्लैकमेलिंग

Published : Nov 26, 2026, 09:18 AM IST
indore crime wife refuses to accept husband iphone foreign trip blackmail case

सार

Wife Blackmail Case: इंदौर के हीरानगर में युवक ने पत्नी और ससुर पर 10 लाख रुपये लेकर ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी ने सुहागरात से पहले पति मानने से इनकार किया और आईफोन व विदेश यात्रा की मांग पर विवाद किया। पूरी खबर पढ़ें।

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर पर 10 लाख रुपये लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि शादी से पहले ही पत्नी ने मैसेज कर दिया था कि वह यह रिश्ता नहीं चाहती। शादी के बाद सुहागरात से पहले उसने पति मानने से इनकार कर दिया। अब हीरानगर पुलिस ने पत्नी और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से पहले ही जताई थी अनिच्छा

  • पीड़ित वकुल विजयवर्गीय के मुताबिक, उनकी शादी 28 मई 2023 को हुई थी। बारात निकलने से ठीक पहले पत्नी यशस्वी का मैसेज आया था कि वह शादी नहीं करना चाहती, लेकिन माता-पिता के दबाव में ऐसा कर रही है।
  • अप्रैल 2023 में दोनों परिवारों की मुलाकात के दौरान लड़की पक्ष ने छोटी बहन के नेग के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे।
  • शादी वृंदावन रिसॉर्ट में तय हुई। रिसॉर्ट, जेवर और कपड़ों समेत कई खर्च लड़के वालों ने उठाए।
  • वकुल का आरोप है कि बारात वाले दिन लड़की पक्ष ने 10 लाख रुपये मांगे। बदनामी के डर से परिवार ने उधार लेकर रकम जुटाई और दे दी।

सुहागरात से पहले पति मानने से किया इनकार

वकुल का दावा है कि शादी के अगले दिन ही यशस्वी ने कहा कि वह उसे अपना पति नहीं मानती। उसने यह भी कहा कि वह IAS-IPS अधिकारी से शादी करना चाहती थी। आरोप है कि पत्नी अलग कमरे में सोने लगी और करीब दो महीने बाद मायके चली गई।

iPhone और विदेश यात्रा को लेकर विवाद

पीड़ित के मुताबिक, पत्नी उससे iPhone खरीदने और विदेश घुमाने की मांग करती थी। ऐसा नहीं करने पर विदेश यात्रा के लिए पैसे देने को कहती थी। 31 मई को मोबाइल चैट में मां और रिश्तेदारों के खिलाफ अपमानजनक बातें देखने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई।

निजी फोटो वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप

वकुल ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को दहेज लोभी बताकर बदनाम किया। निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। हीरानगर पुलिस ने पत्नी यशस्वी और ससुर संजय विजयवर्गीय के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghaziabad Crime: 6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ की पॉलिसी, पत्नी ने पति को क्यों दिया जहर?
Anant Singh Daughter Wedding: 5 लाख मेहमान, घुड़दौड़ और करोड़ों की कार, देखें 7 तस्वीरें