
इंदौर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल के बेटे पर अपनी 60 साल की मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना एक घरेलू झगड़े के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना बुधवार को जिले के लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती की है।
पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़ित महिला गीता बाई ने अपने बेटे आकाश को घर में दूसरी औरत लाने पर टोका। उस वक्त आकाश की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। एडिशनल डीसीपी (ज़ोन 2) अमरेंद्र सिंह ने बताया, "घटना के वक्त गीता बाई और उनका बेटा आकाश घर पर थे, तभी दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद इस बात पर हुआ कि आकाश की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर पर किसी दूसरी महिला को ले आया था। जब उसकी मां गीता बाई ने इस पर ऐतराज जताया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान आकाश ने अपनी मां को हाथ-घूंसों से पीटा। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।"
घटना की जानकारी मिलते ही लसूड़िया थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया, "लसूड़िया पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ BNS की धारा 103 (हत्या के लिए दंड) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया था। उनके बयानों के आधार पर पहली नजर में हत्या का मामला बनता है। आरोपी बेटे आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा परिवार निरंजनपुर बस्ती में रहता है और सभी मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।