Gold बेचकर खरीदा iPhone 18, बीवी के लिए पति ने पार की हदें, वीडियो वायरल

Published : Sep 18, 2026, 06:54 PM IST
iphone 18 series

सार

iPhone 18 खरीदने के लिए एक शख्स ने घर का सोना बेच दिया। पत्नी को सरप्राइज देने की वजह बताते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

18 सितंबर से iPhone 18 सीरीज की बिक्री इंडियन मार्केट में शुरू हो गई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद शहरों में आईफोन खरीदने के लिए लोगों की लाइनें लगी हैं। यहां तक लोग दूसरे-दूसरें शहरों से आईफोन खरीदने आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जहां एक शख्स ने पत्नी को iPhone गिफ्ट करने के लिए घर का सोना तक बेच दिया।

iPhone 18 खरीदने के लिए बेचा घर का सोना

वीडियो में देख जा सकता है कि एक मीडियाकर्मी शख्स से आईफोन खरीदने का एक्सपीरियंस पूछती है। जिस पर वह कहता है कि iPhone 18, पत्नी के लिए खरीदना चाहता है क्योंकि कभी उसकी बीवी ने आईफोन इस्तेमाल नहीं किया। पहले उसके पास iPhone खरीदने के पैसे नहीं थे। अभी हैं, भविष्य में होंगे नहीं होंगे ये किसी को पता नहीं। इसलिए वह पत्नी की iPhone का सरप्राइज देना चाहता है।

मीडिया कर्मी ने उससे पूछा कि सामान दामों पर सोना भी खरीद सकते थे, जोकि आजकल सबसे महंगी चीजों में से एक है। जिस पर शख्स कहता है कि वह सोना बेचकर ही आईफोन खरीदने आया है। गोल्ड सेल कर iPhone 18 खरीदने की दीवानगी ने लोगों को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन

कुछ यूजर्स को सोना बेचकर आईफोन खरीदने की बात समझ नहीं आई। उनका मानना है कि किसी चीज को बेचकर नया फोन लेना कहीं से ठीक नहीं है। इस पैसे का इस्तेमाल बच्चों के फ्यूचर या इन्वेस्ट में किया जा सकता है। जबकि कुछ लोगों शख्स के फैसले को सपोर्ट करते नजर जाए। उनका मानना है कि जिंदगी एक बार ही मिलती है, हर वक्त अगर चीजों के बारे में सोचेंगे तो जिंदगी जीना मुश्किल हो जाएगा।

एपल ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro & iPhone Pro Max

बीते 9 सितंबर को आयोजित एपल इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के अलावा iPhone 18 Duo को लॉन्च किया था। आईफोन डुओ एपल का पहला फोल्डेबल फोन है।

iPhone 18 Pro & Pro Max Price

  • iPhone 18 Pro 256GB- 1,64,000 रु.
  • iPhone 18 Pro 513GB- 1,89,900 रु.
  • iPhone 18 Pro 1TB- 2,39,900 रु.
  • iPhone 18 Pro 2TB- 3,14,900 रु.
  • iPhone 18 Pro Max 256GB- 1,79,900 रु.
  • iPhone 18 Pro Max513GB- 2,04,900 रु.
  • iPhone 18 Pro Max 1TB- 2,54,900 रु.
  • iPhone 18 Pro Max 2TB- 3,29,900 रु.

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पाकिस्तान में पुलिस लाइंस में नमाज के वक्त धमाका, 16 लोगों की गई जान । Pakistan Blast News
भारत-पाकिस्तान के युद्धपोत में टक्कर... India ने बताया अब तक क्या-क्या हुआ?