कौन है ये IPL क्रिकेटर? IPS पिता के साथ मिलकर कुक से की क्रूरता, मौत भी हो सकती थी

Published : Jun 30, 2026, 05:55 PM IST
ipl star shashank singh

सार

Who is IPL cricketer Shashank Singh:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर भोपाल में FIR दर्ज हुई है। दोनों पर अपने कुक पर जानलेवा मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह पर FIR दर्ज हुई है। बाप-बेटे पर मानवता की हद पार करने वाले आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि क्रिकेटर ने अपने पिता के साथ मिलकर कुक की बेरहमी से मारपीट की है। इतना ही नहीं उसने एक कमरे में कैद होकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अगर वह भागता तो नहीं उसकी पीट-पीटकर ये लोग जान ले लेते।

क्रिकेटर का कांड और कुक की आपबीती

दरअसल, पीड़ित कुक का नाम विपेंद्र सिंह तोमर बताया जाता है। जो लंबे समय से क्रिकेटर शशांक सिंह के घर पर खाना बनाने का काम करता है। विपेंद्र पुलिस को दी शिकायत में कहा-उसका बनाया खाना पसंद नहीं आने पर उसके साथ बाप-बेटे ने मिलकर गाली-गलौज की। जब मैंने उनका काम छोड़ने की बात कही तो पहले तो शैलेष सिंह, शशांक और उनके ड्राइवर ने जमकर मेरे साथ मारपीट की और फिर मेरा मोबाइल छीन लिया गया। इतना ही नहीं युवक ने इस घटना का वीडियो भी बनाय है जो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। फिर क्या था इसके बाद भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने सोमवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं पूर्व आईपीएएस ने कहा कि वह बदतमीजी कर रहा था तो इस दौरान थोड़ी बहस हुई है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं वह झूठें हैं।

कौन हैं पीड़ित कुक विपेंद्र

बता दें कि 31 साल का पीड़ित युवक विपेंद्र मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। जो कुछ समय पहले अपने परिचित मोहित सिंह सेंगर के कहने पर भोपाल आया था। उसे बताया गया था कि पुलिस अफसर शैलेष सिंह के यहां खाना बनाने का काम करना है और बाद में उसकी सरकारी नौकरी लगवा दी जाएगी। इसके लिए उसे नीलबड़ स्थित घर पर रहना होगा और हर महीने सैलरी के रूप में 15 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा। जिसमें रहना और खाना सब फ्री रहेगी।

कौन हैं क्रिकेटर शशांक सिंह

शशंका सिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले हैं। लेकिन लंबे समय से भोपाल में रहते हैं। शशांक IPL में पंजाब किंग्स टीम के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। वह बैटिंग ऑलराउंडर हैं। लेकिन इससे पहले साल 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। 2022 में शशांक सनराइजर्स के लिए खेल चुके हैं। लेकिन असली पहचान 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मिली। इसके बाद 2025 और 2026 में उन्हें 5.5 करोड़ में रिटेन किया था। कुल मिलाकर शशांक ने अब तक 53 IPL मैचों में 905 रन बनाए हैं। अगर घरेलु टीम की बात करें तो शशांक छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं। वह मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Who is General Dhiraj Seth: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जो बने भारत के 31वें थलसेना प्रमुख? पूरी डिटेल
'जमानत नहीं दे सकते...' आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!