
छत्तीसगढ़ की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। विजयादशमी के मौके पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के बाद उनका AK-47 से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह नीली साड़ी पहने नजर आईं। इस वीडियो के बाद लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं उनकी पढ़ाई, UPSC की सफलता और पुलिस करियर के बारे में।
अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं। उनका जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था। वह फिलहाल राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के कारण 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है।
विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हथियारों की पूजा की। पूजा के बाद अंकिता शर्मा AK-47 से हवाई फायरिंग करती नजर आईं। साड़ी में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
Ankita Sharma, an IPS officer currently posted as Superintendent of Police (SP) of Rajnandgaon in Chhattisgarh, was seen firing an AK-47 during the Vijayadashami celebrations. Such an act is reckless and reflects a complete disregard for the safety . https://t.co/a11HahE8kL
— Deepak Thakur (@DeepakThak63688) October 20, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।