कौन हैं बिहार के IPS भानु प्रताप? UPSC में साथ देने वाली पत्नी बनी विलन! फिल्मी है कहानी

Published : Nov 10, 2026, 06:35 PM IST
ips bhanu pratap singh

सार

जिस पत्नी ने UPSC की तैयारी के दिनों में पति का आर्थिक सहारा बनकर साथ दिया, अब उसी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। 2016 में प्रेम विवाह करने वाले IPS भानु प्रताप सिंह और पूजा सिंह के रिश्तों में ऐसी दरार क्यों आई कि मामला धरने से पुलिस केस तक पहुंच गया?

बिहार के IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। जिस पत्नी ने कभी पति की UPSC की तैयारी के दौरान आर्थिक मदद की थी, अब उसी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्टल पकड़ने की कोशिश के आरोप में FIR दर्ज हुई है। खगड़िया के पूर्व SP की पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया है। आखिर कौन हैं भानु प्रताप सिंह और प्रेम विवाह से शुरू हुई उनकी कहानी पुलिस थाने तक कैसे पहुंच गई?

कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह?

भानु प्रताप सिंह बिहार कैडर के 2021 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले बताए जाते हैं। IPS बनने से पहले उन्होंने पुलिस सेवा में आने के लिए लंबा संघर्ष किया। वह मुजफ्फरपुर और दानापुर में ASP के पद पर भी काम कर चुके हैं। बाद में उन्हें खगड़िया का SP बनाया गया था। हालांकि, पत्नी के साथ विवाद सामने आने के बाद बिहार सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया।

2016 में किया था प्रेम विवाह

  • पूजा सिंह के मुताबिक, उनकी और भानु प्रताप सिंह की मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और 16 जनवरी 2016 को उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। उस समय भानु प्रताप दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे थे और उनके पास नौकरी नहीं थी।
  • पूजा का दावा है कि उन्होंने एक निजी स्कूल में पढ़ाकर घर का खर्च चलाया और पति की पढ़ाई में आर्थिक मदद की। बाद में भानु प्रताप ने UPSC परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बन गए। दोनों की एक छह साल की बेटी भी है।

पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

पूजा सिंह का आरोप है कि पति के IPS बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और बेटी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। वह परिवार को फिर से बसाना चाहती हैं।

अब पत्नी के खिलाफ क्यों हुई FIR?

  • पुलिस के मुताबिक, पूजा सिंह ने 3 और 4 नवंबर को खगड़िया स्थित SP के सरकारी आवास के मुख्य गेट पर धरना दिया। आरोप है कि इससे अधिकारियों और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि धरना हटाने के दौरान पूजा ने थानाध्यक्ष की सर्विस पिस्टल पकड़ने की कोशिश की।
  • मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह के बयान पर पूजा समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 10 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विनर? यहां देखें लिस्ट
Sonia Gandhi Book Reaction: 'सोनिया कभी झूठ नहीं बोलतीं', पूर्व RAW चीफ A.S. दुलत ने क्या कहा