Big Breaking: ईरान ने इजराइल के शहरों पर क्लस्टर मिसाइलों से किया जबरदस्त हमला

Published : Mar 06, 2026, 08:16 AM IST
iran cluster missile attack on israel cities ballistic cluster warhead israel iran war middle east conflict news

सार

Breaking News: ईरान ने इज़राइल के कई शहरों पर क्लस्टर वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इन मिसाइलों से एक बड़े इलाके में कई छोटे बम फैलते हैं। 100 से ज़्यादा देशों में इन पर बैन है-क्या मिडिल ईस्ट युद्ध अब और खतरनाक मोड़ ले रहा है?

Iran Cluster Missile Attack: मिडिल ईस्ट में चल रहा Israel Iran War अब और ज्यादा खतरनाक होता दिखाई दे रहा है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने क्लस्टर मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया गया और कई जगहों पर भारी धमाकों और तबाही की खबरें सामने आई हैं। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

क्या है क्लस्टर वारहेड मिसाइल और क्यों मानी जाती है बेहद खतरनाक?

क्लस्टर मिसाइल एक खास तरह की बैलिस्टिक मिसाइल होती है। इसमें एक बड़े वारहेड के अंदर कई छोटे-छोटे बम भरे होते हैं। जब यह मिसाइल हवा में फटती है तो ये छोटे बम बड़े इलाके में फैल जाते हैं। इसी वजह से इसे बेहद खतरनाक हथियार माना जाता है, क्योंकि इससे सिर्फ सैन्य ठिकानों ही नहीं बल्कि आसपास के नागरिक इलाकों को भी भारी नुकसान हो सकता है। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों ने क्लस्टर हथियारों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इन देशों ने एक अंतरराष्ट्रीय संधि के तहत इनके इस्तेमाल, उत्पादन और भंडारण पर बैन लगाया है। लेकिन ईरान और इजरायल इस संधि का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इन दोनों देशों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होता।

 

 

किन शहरों को बनाया गया निशाना?

रिपोर्टों के मुताबिक ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कई जगहों पर सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई।इजरायल की एयर डिफेंस प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को हवा में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन कई मिसाइलों के जमीन पर गिरने की खबर भी सामने आई है।

क्या Middle East युद्ध और फैल सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्लस्टर मिसाइलों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हुआ है, तो यह Israel Iran Conflict Escalation का संकेत हो सकता है। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। कई रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल युद्ध को और खतरनाक बना सकता है, क्योंकि इससे नागरिक इलाकों में भी ज्यादा नुकसान होने की आशंका रहती है।

 

 

दुनिया की नजरें Middle East पर क्यों टिकी हैं?

इस हमले के बाद पूरी दुनिया की नजरें Middle East Conflict पर टिक गई हैं। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो यह संघर्ष केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकता है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Russian Oil Cargo Crisis: अमेरिका की 30 दिन की छूट से भारत करेगा बड़ी ऑयल डील? एनर्जी मार्केट अलर्ट!
चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट?