
मध्य पूर्व की कूटनीति एक नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। ईरान, ओमान, सऊदी अरब और कतर के बीच तेज होती बातचीत ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भविष्य में ईरान से जुड़े किसी बड़े समझौते में अमेरिका की भूमिका सीमित की जा सकती है। हालांकि इस दिशा में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर चल रही चर्चाओं ने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान, सऊदी अरब और कतर अगस्त 2026 तक ईरान के साथ एक व्यापक समझौते को अंतिम रूप देने की रणनीति बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस योजना का उद्देश्य अमेरिका की प्रत्यक्ष भूमिका को कम करना है, ताकि भविष्य में समझौते के क्रियान्वयन में राजनीतिक टकराव कम हो और क्षेत्रीय देश खुद समाधान निकाल सकें। यह पहल कतर में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान बैठक के बाद आगे बढ़ सकती है, जहां अस्थायी समझौते को पूरी तरह लागू करने पर चर्चा होने की संभावना है।
खाड़ी देशों की प्राथमिकता फारस की खाड़ी में स्थायी शांति स्थापित करना है, जिससे तेल और गैस व्यापार बिना किसी बाधा के चलता रहे। इस रणनीति के तहत चार प्रमुख बिंदुओं पर काम किया जा रहा है:
29 जून को इसी दिशा में ईरान और ओमान के बीच बातचीत हुई। इसके बाद ओमान-कतर, फिर ईरान-सऊदी और अंत में कतर-सऊदी के बीच वार्ता का दौर चला।
समझौते की सबसे बड़ी चुनौती होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है। ईरान स्पष्ट कर चुका है कि वह इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर अपना दावा किसी भी स्थिति में छोड़ने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, अमेरिका इस मुद्दे पर ईरान की शर्तों से सहमत नहीं है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है। सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुवैत जैसे प्रमुख ऊर्जा निर्यातक देशों का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग पर निर्भर है।
यदि खाड़ी देशों की यह पहल सफल होती है, तो मध्य पूर्व में सुरक्षा और कूटनीति का नया मॉडल सामने आ सकता है, जिसमें क्षेत्रीय देश अपने विवाद स्वयं सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हालांकि, अमेरिका की भूमिका कम होने और ईरान की शर्तों को लेकर अभी कई राजनीतिक और रणनीतिक चुनौतियां बनी हुई हैं। फिलहाल सभी की नजर कतर में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान बैठक और उसके बाद होने वाली क्षेत्रीय कूटनीतिक गतिविधियों पर टिकी है, क्योंकि इन्हीं से आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।