
टिमरान: ईरान किसी की धमकी से डरे बिना होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना कंट्रोल बनाए हुए है। इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां से होने वाली मोटी कमाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान को होर्मुज से हर महीने 42,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम आमदनी हो रही है। यही वजह है कि वो किसी भी दबाव में आए बिना इस रास्ते पर अपना नियंत्रण जारी रखे हुए है।
जानकारों का मानना है कि जंग से पहले होर्मुज से हर दिन 100 से 135 जहाज गुजरते थे, जिनमें 2 से 2.3 करोड़ बैरल कच्चा तेल होता था। जंग शुरू होने के बाद ईरान ने इस रास्ते पर पाबंदियां लगा दीं। अब कहा जा रहा है कि ईरान यहां से गुजरने वाले हर जहाज से 18 करोड़ रुपये की फीस वसूल रहा है। इस हिसाब से उसे हर महीने करीब 42,000 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। माना जा रहा है कि यह पैसा ईरान की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ी ताकत देगा।
बीजिंग: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर अब चीन में तेल की कीमतों पर भी दिखने लगा है। चीन की सरकार ने 15 दिनों के अंदर दूसरी बार देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें बुधवार से ही लागू हो जाएंगी। इस बढ़ोतरी के तहत, गैसोलीन की कीमत में प्रति टन 5673 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, डीजल के दाम प्रति टन 5394 रुपये बढ़ाए गए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।