Iran Honour Killing: 19 साल की गर्भवती बेटी को खिलाईं 30 गोलियां, फिर घोंट दिया गला! क्या थी वजह?

Published : Nov 25, 2026, 02:16 PM IST

पश्चिमी ईरान के सनंदाज में 19 साल की गर्भवती युवती हेलिया फत्ताही की उसके माता-पिता ने 30 गोलियां खिलाकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। जानें ईरान में युवतियों की हत्याओं और गायिका परस्तू अहमदी को मिली 74 कोड़ों की सजा का पूरा मामला।

PREV
15
Iran Honor Killing: पुलिस ने की माता-पिता के कबूलनामे की पुष्टि, क्या थी हत्या की वजह?

Iran Honor Killing:  ईरान के सनंदाज में 19 वर्षीय हेलिया फत्ताही की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। कुर्दिस्तान प्रांत की क्रिमिनल पुलिस के प्रमुख शहराम अब्दी के मुताबिक, हेलिया के माता-पिता वोरीया फत्ताही और लीला वेसी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

25
पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद, गर्भावस्था पर चुप्पी

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने हेलिया की गर्भावस्था और उसकी हत्या के कथित तरीके पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, मानवाधिकार संगठन हेंगाव का दावा है कि हेलिया ने परिवार को अपनी दो महीने की गर्भावस्था के बारे में बताया था। इसके बाद उसके माता-पिता ने कथित तौर पर उसे दवाइयां खिलाईं, पीटा और तकिये से दम घोंट दिया।

35
Iran Honor Killing: बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार

मानवाधिकार संगठन Hengaw के मुताबिक, हेलिया करीब दो महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि 21 नवंबर को उसके माता-पिता वोरिया फत्ताही और लैला वेइसी उसे करीब 30 एंटी-कन्वल्सेंट गोलियां खिलाने के बाद पीटा। बाद में तकिए से उसका दम घोंट दिया।

  • संगठन के अनुसार, युवती की गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद यह वारदात हुई।
  • ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी शहरम अब्दी ने बताया कि पूछताछ में माता-पिता ने अपराध कबूल किया है।
  • पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला बताया है।
45
Iran Women Violence: एक हफ्ते में तीन युवतियों की मौत

हेलिया की मौत से पहले 23 वर्षीय सदाफ हघबिन की 18 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर है, जिसने शादी से इनकार करने पर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, 16 वर्षीय सोगंद सयादी की केरमानशाह में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हुई। शिक्षकों के संगठन के अनुसार, उसने पहले पिता से जान का खतरा बताया था।

55
Iranian Singer: गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़े

ईरान में महिलाओं से जुड़े मामलों के बीच गायिका परस्तू अहमदी को भी सजा दी गई। उनके वकील के अनुसार, बिना हिजाब ऑनलाइन प्रस्तुति देने के मामले में 23 नवंबर को उन्हें और उनकी टीम के चार सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। यह प्रस्तुति दिसंबर 2024 में जारी हुई थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories