
Tehran School Attack: इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागीं। इस दौरान दक्षिणी ईरान के होर्मुजगन प्रांत के मिनाब शहर में एक गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्रों की जान चली गई, जबकि 45 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA (Islamic Republic News Agency) ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मिसाइल का निशाना पास में मौजूद रेवोल्यूशनरी गार्ड का ठिकाना था, लेकिन वह स्कूल पर आ गिरी। स्कूल की इमारत मलबे में बदल गई और आसपास का इलाका भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला अचानक हुआ। छात्राओं की पढ़ाई चल रही थी तभी तेज धमाके की आवाज आई। कुछ ही सेकंड में पूरा स्कूल ढह गया। राहत और बचाव टीमों ने कई घंटों तक मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल देखा गया।
तेहरान समेत कई शहरों पर हमले के तुरंत बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने 400 से ज्यादा मिसाइलों से अटैक किया है। ये हमले कुवैत, बहरीन, यूएई और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने यूएई के दुबई में भी अटैक किए है, जो सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यूएई में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें- US-Israel Iran Strikes Video: अमेरिका-इजराइल हमले का जवाब, ईरान ने दागी मिसाइल, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें- Iran vs US-Israel Conflict: क्या सच हो रही है Baba Vanga की Third World War Prediction?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।