ईरान का बदला: 24 घंटे में ही ईरान ने अमेरिकी टैंकर को फूंका, कैसे लिया IRIS Dena का रिवेंज

Published : Mar 05, 2026, 08:05 PM IST
revenge of iran to us

सार

Iran और United States के बीच तनाव बढ़ गया है। हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर हमले के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी टैंकर को निशाना बनाया। घटना के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष और तेज होता दिख रहा है।

Iran vs US War Day 6: ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल का युद्ध थमता नजर नहीं आ रही है। इसी बीच, ईरानी सेना ने उस हमले का बदला ले लिया है, जिसमें अमेरिका ने हिंद महासागर में श्रीलंका के पास उसके जहाज IRIS Dena को डुबो दिया था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने नॉर्थ पर्शियन गल्फ में एक अमेरिकी टैंकर पर हमला किया है।

IRIS Dena पर हमले के बाद ईरान की चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बाद अमेरिकी जहाज में आग लगने की खबर सामने आई है। यह कार्रवाई उस घटना के कुछ ही घंटों बाद हुई, जब श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर हमला किया गया था। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि श्रीलंका के तट के पास हुए हमले के बाद उसे पछताना पड़ेगा। ईरान ने साफ कहा था कि उसके युद्धपोत पर हमला गंभीर परिणाम ला सकता है और इसका जवाब दिया जाएगा।

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर हुआ था हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर अमेरिकी पनडुब्बी टॉरपीडो से हमला किया गया था। इस जहाज पर लगभग 130 क्रू मेंबर मौजूद थे। हमले के बाद 87 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि 32 लोगों को गंभीर हालत में श्रीलंका की नौसेना ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। कुछ नाविक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

IRGC ने अमेरिकी टैंकर को बनाया निशाना

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी युद्धपोत पर हमले के कुछ घंटों बाद ईरान की IRGC ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी टैंकर को निशाना बनाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि हमले के बाद अमेरिकी जहाज धधक उठा।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान की सख्त चेतावनी

ईरानी युद्धपोत पर हमले के बाद IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी थी। उसने कहा था कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर उसका कंट्रोल रहेगा। इस बयान के बाद से ही यह माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

युद्ध में बढ़ रहा नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा संघर्ष में ईरान में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका की तरफ से भी 6 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष यदि इसी तरह जारी रहा तो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

अमेरिका ने IRIS Dena को कैसे डुबोया?

बताया जा रहा है कि ईरानी युद्धपोत IRIS Dena ने नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के बाद भारत के विशाखापट्नम से ईरान की ओर वापसी शुरू की थी। भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकलने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी ने उस पर हमला कर दिया। टॉरपीडो लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे जहाज का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह समुद्र में डूब गया। इस हमले के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग यानी पेंटागन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gorakhpur Holi Milan 2026: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली और दी शुभकामनाएं
'ये सूअर जिहादी बचना नहीं चाहिए', पिचकारी में गंदगी भर लड़कियों पर फेंक रहा-watch video