
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि एक इजरायली हवाई हमले में उनकी मौत हो गई है और मलबे के नीचे दबे उनके शव की एक तस्वीर भी सामने आई है. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी तस्वीर को देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खामेनेई की मौत की ओर इशारा किया था. ट्रंप ने ऐलान किया था कि दुनिया के एक शैतान का खात्मा हो गया है. अब अयातुल्ला अली खामेनेई के शव की बताई जा रही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार शाम को ही इजरायल के बड़े अधिकारियों को जानकारी दे दी गई थी कि इजरायली हवाई हमले के मलबे में अयातुल्ला अली खामेनेई का शव मिला है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खामेनेई के शव की तस्वीरें दिखाई गईं. इन तस्वीरों को देखने के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर उनकी मौत की खबर की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि तेहरान में उनके ठिकाने पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे में उनका शव मिला.
जिस वक्त हमला हुआ, खामेनेई अपने रोजमर्रा के काम कर रहे थे. हमले से कुछ ही देर पहले उन्होंने अपने सहयोगी अली शमखानी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी से मुलाकात की थी. खबर है कि इजरायली हवाई हमले में शमखानी की भी मौत हो गई है.
इजरायली सेना ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे ईरान पर हुए हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर न करें. इजरायल ने अपने देश के लोगों को संदेश दिया है कि हमले वाली जगहों पर लोग सुरक्षित बंकरों में चले जाएं और बाहर न निकलें. इजरायल को शक है कि ईरान फिर से हमला कर सकता है, जिसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली है.
इस बीच, खाड़ी देशों पर ईरान के जवाबी हमले जारी हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में एक और धमाका हुआ है. इससे पहले, बुर्ज अल अरब समेत कई जगहों पर ड्रोन से हमला हुआ था. ईरान की मिसाइलें बुर्ज खलीफा टावर के पास भी गिर रही हैं.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।