
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) के ऐलान के बावजूद, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव 26वें दिन भी जारी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस बातचीत में मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व के तनावपूर्ण माहौल पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत चाहता है कि पश्चिमी एशिया में तनाव जल्द से जल्द कम हो और शांति लौटे।
पीएम मोदी ने इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'ट्रंप का फोन आया। हमने पश्चिमी एशिया के हालात पर बात की। भारत तनाव को जल्द से जल्द कम करने और शांति बहाली का समर्थन करता है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पूरी दुनिया के लिए खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे। हम शांति और स्थिरता के लिए संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं।'
दुबई से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के खिलाफ इस लड़ाई में दो और देश शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ईरान के हमलों से सऊदी अरब और UAE का सब्र टूट रहा है। अगर हालात और बिगड़े तो वे भी ईरान पर हमला कर सकते हैं।
वॉशिंगटन: अब तक यह माना जा रहा था कि अमेरिका ने इजरायल के दबाव में ईरान पर हमला किया है। लेकिन अब खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान पर हमले की सलाह सबसे पहले उनके 'युद्ध मंत्री' (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने दी थी।
मंगलवार को टेनेसी शहर में एक सभा में ट्रंप ने कहा, 'मैंने एक मीटिंग में कहा था कि ईरान 47 सालों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और अब परमाणु हथियार बनाने की कगार पर है। या तो हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर काम करें या फिर मिडिल ईस्ट में सेना भेजकर इस बड़ी समस्या को खत्म करें। इस पर सबसे पहले पीट ने कहा कि ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने दे सकते, चलिए हमला करते हैं।' ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इस्तीफा देने वाले अमेरिका के आतंक-निरोधक केंद्र के डायरेक्टर केंट ने कहा था कि ट्रंप ने इजरायल के दबाव में हमला किया था।
दुबई: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाला नहीं है। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलियाबादी ने कहा, 'हम पूरी जीत मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे।' वहीं, ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेज्जे ने सीधी धमकी देते हुए कहा, 'अगर उन्होंने (अमेरिका) आंख उठाई तो हम सिर कलम कर देंगे।' ईरान की तरफ से यह धमकी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका युद्ध रोकने की कोशिश कर रहा है, जिससे दोनों देशों के अगले कदम को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।
दुबई: ईरान ने अपनी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख को बदल दिया है। मंगलवार को मोहम्मद बघेर जोलघादर को नया चीफ नियुक्त किया गया। वह अली लारिजानी की जगह लेंगे, जो अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए थे। जोलघादर पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर थे और बाद में ब्रिगेडियर जनरल के पद तक पहुंचे थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।