Middle East War Timeline: 90 दिनों में क्या हुआ ऐसा कि बातचीत से युद्ध तक पहुंचा मामला?

Published : Mar 04, 2026, 02:13 PM IST

शांति वार्ता के बीच ईरान से जंग कैसे छिड़ गई? दिसंबर 2025 के आखिर से 27 फरवरी 2026 तक अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच आखिर क्या-क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी।

PREV
114
न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस पूरी घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटनाएं किसी फिल्मी कहानी की तरह हैं। इसमें कहा गया है कि नेतन्याहू ने ही ट्रंप को युद्ध के लिए उकसाया था। नेतन्याहू चाहते थे कि परमाणु वार्ता विफल हो और अमेरिका युद्ध में उतरे।
214
इसकी शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई। 28 दिसंबर को ईरान में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। अगले ही दिन, नेतन्याहू ट्रंप से मिलने उनके मार-ए-लागो एस्टेट पहुंचे। नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला करने के लिए ट्रंप से इजाजत मांगी, लेकिन ट्रंप ने यह कहकर टाल दिया कि अभी सही समय नहीं है। असल में अमेरिका और इज़राइल युद्ध के लिए तैयार नहीं थे और उन्हें समय चाहिए था।
314
14 जनवरी को नेतन्याहू ने ट्रंप को फोन किया और हमले को जनवरी के अंत तक टालने को कहा। ट्रंप मान गए। इसके बाद इज़राइल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने यूएस सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर से लगातार संपर्क बनाए रखा। इस बीच, CIA ग्राउंड वर्क में जुटी थी।
414
इस बीच कूटनीतिक कोशिशें भी हुईं। ओमान ने मध्यस्थता की। 6 फरवरी को पहली बातचीत हुई, जो असफल रही। अमेरिका की मांग थी कि ईरान परमाणु ईंधन बनाने की क्षमता पूरी तरह खत्म कर दे, लेकिन ईरान ने इसे अपना अधिकार बताया। इसी वजह से बातचीत टूट गई।
514
इसके चार दिन बाद, नेतन्याहू ट्रंप से मिलने ओवल ऑफिस पहुंचे। वह ट्रंप को युद्ध में धकेलना चाहते थे। दोनों के बीच तीन घंटे तक चर्चा चली। इसके पांच दिन बाद ट्रंप पलट गए और सार्वजनिक रूप से कहा कि बातचीत सफल नहीं होगी। 17 फरवरी को हुई शांति वार्ता भी विफल हो गई।
614
अगले दिन, ट्रंप ने सिचुएशन रूम में युद्ध की संभावनाओं पर बैठक की। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने छोटे हमले के विचार को खारिज कर दिया। उनका मानना था कि युद्ध हो तो बड़ा हो और जल्द हो। ट्रंप को यह बात पसंद आई। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल केन ने हमले के कई विकल्प बताए, साथ ही चेतावनी दी कि ईरान को हराना आसान नहीं होगा।
714
ट्रंप के करीबी दोस्त टकर कार्लसन युद्ध के खिलाफ थे। उन्होंने फरवरी में तीन बार ट्रंप से मिलकर युद्ध न करने को कहा। कार्लसन ने तर्क दिया कि यह सिर्फ इज़राइल का हित है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें युद्ध के परिणाम पता हैं, लेकिन इज़राइल का साथ देने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
814
चार दिन बाद, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और जॉन रैटक्लिफ ने 'गैंग ऑफ 8' के नाम से जाने जाने वाले कांग्रेस सदस्यों से बात की। उन्होंने युद्ध का विकल्प सामने रखा। कुछ डेमोक्रेट्स ने आलोचना की कि ट्रंप नेतान्याहू को अमेरिकी विदेश नीति तय करने दे रहे हैं।
914
इसके दो दिन बाद, 26 फरवरी को जिनेवा में फिर से परमाणु वार्ता हुई। अमेरिका अपने पुराने रुख पर अड़ा रहा और ईरान भी नहीं झुका। बातचीत खत्म हो गई। प्रतिनिधियों ने ट्रंप को सूचित किया कि परमाणु समझौते पर पहुंचना संभव नहीं है।
1014
संकेत हैं कि यह सारी कूटनीतिक कोशिशें सिर्फ एक नाटक थीं। बातचीत से एक दिन पहले ही अमेरिका और इज़राइल एक फैसले पर पहुंच चुके थे। योजना थी कि बातचीत विफल होने पर उसी रात हमला किया जाएगा। हालांकि, बाद में इसे अगले दिन, यानी शुक्रवार की रात के लिए टाल दिया गया।
1114
तभी CIA ने एक अहम जानकारी दी। शनिवार सुबह खामेनेई मध्य तेहरान में अपने आधिकारिक आवास पर होंगे। पास की एक इमारत में ईरान के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। CIA ने यह जानकारी इज़राइल को दी। इसके साथ ही हमले की तारीख और समय बदलकर शनिवार सुबह कर दिया गया।
1214
शुक्रवार को टेक्सास जाने से ठीक पहले, ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की। नेतन्याहू ने बताया कि वे तैयार हैं। कुछ घंटों बाद, ट्रंप ने सैन्य कमांडरों के साथ अंतिम चर्चा की और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा, 'अब पीछे नहीं हटना है। शुभकामनाएं।'
1314
ईरान में शनिवार को काम शुरू होता है। उस सुबह 9:45 बजे, जब लोग काम पर जा रहे थे, यह हमला हुआ। सुबह छह बजे इज़राइली बेस से उड़े विमान मध्य तेहरान में उस महत्वपूर्ण इमारत के ऊपर पहुंच चुके थे।
1414
उन इमारतों में से एक में सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक शुरू हुई। खामेनेई बगल की इमारत में थे। उन्होंने बैठक के तुरंत बाद जानकारी देने के लिए कहा था। लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आई। इज़राइली विमानों से दागी गईं सटीक मिसाइलों ने हमेशा के लिए सब कुछ खत्म कर दिया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories