Tata Tiago EV : सबसे सस्ती कार में इतने सारे फीचर्स कैसे?आखिर क्या खास लेकर आई नई Tiago? क्या टाटा टियागो ईवी भारत की नई फेवरेट कार? Tata Tiago का Next Gen से अब बाकी कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?

Tata Motors EV Launch : टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने गुरुवार को अपनी पॉपुलर हैचबैक कार टियागो का नेक्स्ट जेन मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे Next Gen Tiago और Tiago.ev के नाम से पेश किया गया है। ये नए मॉडल पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आते हैं, जिनका मकसद भारतीय ग्राहकों को एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर सेफ्टी और किफायत देना है। कंपनी ने बताया कि नेक्स्ट जेन टियागो (पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल) की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है। वहीं, टियागो.ev यानी इसके फुल इलेक्ट्रिक वर्ज़न की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या ये कार बन जाएगी सेगमेंट की किंग?

  • यह कार पिछले एक दशक से बाजार में है और अब तक इसके 7 लाख से ज्यादा ग्राहक बन चुके हैं। कंपनी का कहना है कि नई टियागो रेंज को अपडेटेड एक्सटीरियर, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ फिर से डिजाइन किया गया है।
  • नए मॉडल्स को लॉन्च करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा, "लाखों भारतीय परिवारों के लिए हैचबैक कारें पर्सनल मोबिलिटी की दुनिया में पहला कदम होती हैं। लेकिन लंबे समय तक इस सेगमेंट पर इंडस्ट्री ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जबकि इसे कहीं ज्यादा तवज्जो मिलनी चाहिए थी।"
  • उन्होंने आगे बताया कि नेक्स्ट जेन टियागो में "काफी अपडेटेड एक्सटीरियर, पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर एक्सपीरियंस, 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसी एडवांस्ड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और एक मजबूत सेफ्टी पैकेज दिया गया है।"

आखिर क्या खास लेकर आई नई Tiago?

  • कंपनी के मुताबिक, टियागो.ev में इंडस्ट्री में पहली बार हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है। इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता भी बेहतर है, जिससे यह सिर्फ 18 मिनट में 100 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।
  • चंद्रा ने कहा, "टियागो.ev भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जो सिर्फ चलाने में ही मजेदार नहीं, बल्कि फाइनेंशियली भी एक स्मार्ट चॉइस है।"

टियागो रेंज का इन पांच बातों पर फोकस?

  • कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल का मकसद 12 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना है। 
  • कंपनी ने बताया कि नेक्स्ट जेन टियागो रेंज पांच खास बातों पर फोकस करती है - डिजाइन, टेक्नोलॉजी, ओनरशिप का खर्च, ऑप्शन्स की फ्लेक्सिबिलिटी और सेफ्टी। 
  •  इसके पेट्रोल और iCNG वेरिएंट्स मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
  •  इलेक्ट्रिक वर्जन में कई बैटरी पैक के ऑप्शन और फ्लेक्सिबल ओनरशिप मॉडल मिलते हैं। 
  • सेफ्टी की बात करें तो, टियागो.ev में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी सिस्टम दिए गए हैं। 
  •  पेट्रोल और iCNG वेरिएंट्स में सेगमेंट में पहली बार 360-डिग्री सराउंड व्यू और ब्लाइंड व्यू डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
  • कंपनी ने कहा कि नेक्स्ट जेन टियागो के ICE और EV, दोनों ही वर्जन "भारत के लिए सुलभ, सुरक्षित, स्मार्ट और एस्पिरेशनल मोबिलिटी" देने की उनकी स्ट्रैटेजी का हिस्सा हैं।