
IRAN-US WAR: ईरान की इजराइल-अमेरिका से जंग को 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये विचार जरूर आया होगा कि ईरान अमेरिका के सहयोगी और खाड़ी देशों पर तो खुलकर हमले कर रहा है, लेकिन उसने एक भी हमला सीधे अमेरिका पर नहीं किया है। आखिर क्यों अमेरिका पर डायरेक्ट हमले नहीं कर रहा ईरान, आइए जानते हैं।
ईरान ने अब तक अमेरिका के सहयोगी और खाड़ी देशों में उसके एयरबेस को ही निशाना बनाया है। डायरेक्ट अमेरिका पर हमला न करने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि ईरान के पास अब तक कोई ऐसी मिसाइल नहीं है, जो अमेरिका तक पहुंच सके। ईरान से अमेरिका की दूरी करीब 11,500 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के लिए ईरान के पास एक भी ऐसी मिसाइल नहीं है।
ईरान के पास जो सबसे लंबी रेंज की मिसाइल सेजिल है, उसकी रेंज महज 2500 KM है। यानी इस मिसाइल से वो कभी भी अमेरिका पर सीधा हमला नहीं कर सकता है। इसके लिए ईरान को इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) की जरूरत पड़ेगी, जो उसके पास अब तक नहीं है। आईसीबीएम मिसाइल एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक हमला करने में सक्षम होती हैं।
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1959 में तैनात की गईं और आज भी अमेरिका का एक महत्वपूर्ण हथियार बनी हुई हैं। आईसीबीएम की मारक क्षमता 5000 से 15000 KM तक होती है। यानी इसकी जद में दुनिया का लगभग हर एक टारगेट हो सकता है। ज्यादातर ICBM को न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने के लिए बनाया जाता है।
यह अंतरिक्ष की ऊंचाई तक जाकर फिर लक्ष्य पर गिरती है, इसलिए इसकी गति मैक 20–25 (लगभग 24,000 किमी/घंटा) तक हो सकती है। इस मिसाइल में सबसे पहले रॉकेट लॉन्च होकर ऊपर जाता है। इसके बाद यह अंतरिक्ष में लंबी दूरी तय करता है और बाद में अपने लक्ष्य की ओर तेजी से गिरता है।
रैंकिंग | मिसाइल | रेंज | किस देश के पास | जद में कितना हिस्सा |
| 1- | RS-28 सरमट | 18,000 KM | रूस | पूरी दुनिया |
| 2- | R-36एम | 16,000 KM | रूस | पूरी दुनिया |
| 3- | DF-61 | 13,000 से 16,000 KM | चीन | पूरी दुनिया |
| 4- | ह्वासोंग-17 | 15,000 KM | उत्तर कोरिया | पूरी दुनिया |
| 5- | मिनटमैन III | 13,000 KM | अमेरिका | पूरी दुनिया |
| 6- | ट्राइडेंट II (D5) | 12,000 KM | अमेरिका | पूरी दुनिया |
| 7- | एम51 (सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली) | 10,000 KM | फ्रांस | लगभग पूरी दुनिया |
| 8- | JL-3 | 9000 से 12,000 KM | चीन | लगभग पूरी दुनिया |
| 9- | अग्नि-5 | 5500 से 8000 KM | भारत | लगभग आधी दुनिया |
| 10- | जेरिको III | 4800 से 6500 KM | इजराइल | लगभग आधी दुनिया |
सोर्स - (सोर्स: आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन और विकिपीडिया)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।