
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति को जिंदा जला दिया। शुरुआती तौर पर उसने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन पास लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी सच्चाई खोलकर रख दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का अपनी बहन के पति यानी जीजा के साथ प्रेम संबंध था और पति इस रिश्ते का विरोध करता था।
कल्लाकुरिची के पुलिस अधीक्षक एस. अरविंद के मुताबिक, मामंडल रोड का रहने वाला एंथनी रॉबिन (26) सलेम के चिन्नातिरुपाथी इलाके में एक गैस कंपनी में काम करता था। वह आमतौर पर सप्ताह के अंत में अपने घर आता था। शनिवार रात वह शराब पीकर घर लौटा और सो गया। अलसुबह अचानक वह चीखते हुए घर से बाहर भागा। उसके शरीर में आग लगी हुई थी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तुरंत कल्लाकुरिची के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था। हालत गंभीर होने के कारण उसे सलेम के अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: लेहंगा पहनी युवती ने उठा लिया पत्थर, चिल्लाई, जान से मार दो... झांसी का चौराहा बना अखाड़ा
घटना के बाद एंथनी की पत्नी अम्मू ने पुलिस और पड़ोसियों को बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में खुद को आग लगा ली थी। शुरुआत में मामला आत्महत्या का ही लग रहा था। लेकिन पुलिस को शक हुआ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की गई। यहीं से मामले में बड़ा खुलासा हुआ।
पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि जब एंथनी घर से बाहर निकला तो वह अपने शरीर को पोंछने की कोशिश कर रहा था और उस समय उसके कपड़ों में आग नहीं लगी थी। कुछ सेकेंड बाद पीछे से अम्मू बाहर आती है और माचिस से उसके कपड़ों में आग लगा देती है। इसके बाद वह पीछे हट जाती है। कुछ ही पलों में आग भड़क जाती है और एंथनी चीखते हुए इधर-उधर भागने लगता है।
जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोसियों और परिवार को जानने वाले लोगों से पूछताछ की। तब पता चला कि अम्मू का अपनी बहन के पति के साथ लंबे समय से संबंध था। एंथनी रॉबिन इस रिश्ते का विरोध करता था और कई बार पत्नी को इससे दूर रहने के लिए कह चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते अम्मू ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पुलिस अधीक्षक एस. अरविंद ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिजिटल सबूतों के आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में और कोई शामिल था या नहीं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि तीन बच्चों की मां द्वारा पति की इस तरह हत्या किए जाने से लोग हैरान हैं।
यह भी पढ़ें: “पहले पकौड़ी ले आओ…” बस से नीचे उतरा पति, उधर प्रेमी संग फरार हो गई मुरादाबाद की नई दुल्हन
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।