15 जुलाई को नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट! रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

Published : Jul 14, 2026, 07:02 PM IST
irctc new website launch delayed august 2026 new features ticket booking

सार

IRCTC New Website Launch Delayed: IRCTC की नई वेबसाइट अब 15 जुलाई 2026 को लॉन्च नहीं होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार यात्रियों को 3-4 सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। जानिए नई लॉन्च डेट, नए फीचर्स और टिकट बुकिंग में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।

देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों को जिस नई IRCTC वेबसाइट का इंतजार था, उसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले उम्मीद थी कि नई वेबसाइट 15 जुलाई 2026 को लॉन्च होगी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक यात्रियों को नई वेबसाइट के लिए अभी कुछ और सप्ताह इंतजार करना होगा। हालांकि रेलवे की ओर से नई लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

15 जुलाई को क्यों नहीं लॉन्च हो रही नई IRCTC वेबसाइट?

करीब एक महीने पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। लेकिन अब रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार वेबसाइट अभी पूरी तरह तैयार नहीं है और इसके लॉन्च में लगभग 3 से 4 सप्ताह की देरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, वेबसाइट अब अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकती है। हालांकि IRCTC या रेलवे की ओर से फिलहाल कोई नई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है।

नई वेबसाइट में क्या-क्या मिलेगा खास?

नई IRCTC वेबसाइट को मौजूदा प्लेटफॉर्म की तुलना में ज्यादा तेज, आधुनिक और यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों को कम करना है।

नई वेबसाइट में मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, बेहतर सीट चयन का विकल्प, किराया कैलेंडर, दिव्यांगजन, मरीजों और छात्रों के लिए बेहतर एक्सेसिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेबसाइट को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पीक सीजन और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान भी सर्वर पर ज्यादा लोड होने के बावजूद प्रदर्शन बेहतर रहे।

यात्रियों को क्यों है नई वेबसाइट का इंतजार?

हर दिन लाखों लोग IRCTC के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई वेबसाइट से उम्मीद है कि टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा तेज और आसान होगी।

हालांकि फिलहाल यात्रियों को मौजूदा वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना होगा। नई वेबसाइट की लॉन्च डेट सामने आने के बाद IRCTC इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करेगा। ऐसे में जिन यात्रियों को नए फीचर्स का इंतजार है, उन्हें अभी कुछ और सप्ताह धैर्य रखना होगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Samay Raina Case: अदालत को गुमराह करना पड़ा भारी! समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
10 मिनट के अरबपति! खाते से कहां गायब हो गया यह पैसा? । Bihar Pensioner Bank Account