
Israel Election: 7 अक्टूबर 2023 के हमलों और उसके बाद क्षेत्रीय युद्ध के साये में हुए इजराइल के आम चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती एग्जिट पोल ने बेंजामिन नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका दिखाया है। 120 सदस्यीय इजरायली संसद में किसी भी गुट को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा। शुरुआती अनुमानों में विपक्षी गुट को 52-53 सीटें, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन को करीब 50 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, उनकी लिकुड पार्टी 24-25 सीटों के साथ सबसे बड़ी एकल पार्टी बनी रह सकती है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए आने वाले दिनों में लंबी गठबंधन बातचीत तय मानी जा रही है।
इजराइल के प्रमुख टीवी चैनलों (चैनल 11, 12 और 13) के एग्जिट पोल के मुताबिक:
इस बार चुनाव में इजराइली अरब पार्टियों का प्रदर्शन काफी अहम साबित हो रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, दो प्रमुख अरब सूचियों को 17 से 18 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछली बार (10 सीटें) के मुकाबले काफी ज्यादा है। 'यूनाइटेड अरब लिस्ट' के प्रमुख मंसूर अब्बास अगली सरकार बनाने में बड़ा रोल निभा सकते हैं।
Benjamin Netanyahu's political future hangs in the balance as the Israeli prime minister casts his vote in Jerusalem.
Millions of Israelis are heading to the polls for the first general election since the October 7 terror attack, with Netanyahu facing a challenge from former military chief Gadi Eisenkot.
The election is widely seen as a referendum on Netanyahu's leadership, including his handling of national security and the wars that followed.
— Fox News (@FoxNews) October 27, 2026
चुनाव के दिन मतदान केंद्रों से लेकर बयानों तक काफी गहमागहमी देखने को मिली:
लगभग 73 लाख मतदाताओं वाले इस देश में करीब 75% तक मतदान हुआ, जिसे दशकों में सबसे अधिक माना जा रहा है। गाजा युद्ध, भ्रष्टाचार के आरोप और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हुआ यह चुनाव तय करेगा कि नेतन्याहू का 19 साल का दौर जारी रहेगा या देश को नया नेतृत्व मिलेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।