MLC Election Result: अखिलेश ने दी आंदोलन और केस की चेतावनी, चुनाव आयोग ने क्या कहा?

Published : Oct 27, 2026, 11:00 PM IST
mlc election result 2026 up akhilesh yadav counting

सार

यूपी समेत चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी है। यूपी में अखिलेश यादव ने पारदर्शिता को लेकर CEC से शिकायत की, जबकि कई सीटों पर BJP-NDA गठबंधन आगे चल रहा है।

उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक तक विधान परिषद चुनाव की मतगणना ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। 28 सीटों पर जारी काउंटिंग के बीच यूपी में समाजवादी पार्टी ने प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है। दूसरी तरफ शुरुआती रुझानों में बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन यूपी की कई सीटों पर आगे चल रहा है।

यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, अखिलेश ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों समेत 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना की प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है और अलग-अलग राउंड के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए जा रहे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राजनीतिक दलों और मीडिया को नियमित अपडेट नहीं मिल रहे हैं। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो पार्टी विरोध और कानूनी कार्रवाई करेगी। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इन आरोपों की जांच किए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Sonia Gandhi Book: आखिर अपनी कहानी खुद क्यों लिखने बैठीं सोनिया गांधी?

महाराष्ट्र में महायुति आगे, कर्नाटक में JDS ने पलटा खेल

महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति तीन सीटों पर आगे थी, जबकि महाविकास अघाड़ी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। बीजेपी पुणे शिक्षक और नागपुर स्नातक सीटों पर आगे बताई गई, जबकि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना अमरावती शिक्षक सीट पर आगे थी। कर्नाटक में जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस से छीन लिया है। वहीं उसकी सहयोगी बीजेपी तीन अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।

बिहार में NDA आगे, अंतिम नतीजों का इंतजार

बिहार की 8 सीटों की मतगणना में शुरुआती रुझानों के मुताबिक NDA दो सीटों पर आगे था, जबकि एक सीट पर अन्य उम्मीदवार बढ़त में था। चारों राज्यों में काउंटिंग जारी रहने के कारण तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती रुझानों को अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता। खासतौर पर यूपी में काउंटिंग को लेकर सपा की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग की प्रक्रिया और आधिकारिक परिणामों पर नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: हर्ष गुजराल ने सुनाया ऐसा किस्सा कि ठहाके लगाने लगे CM योगी, VIDEO हो गया वायरल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब हर महीने टोल देने की जरूरत नहीं! 1 नवंबर से आ रहा है ₹1,500 का नया FASTag पास
Sonia Gandhi Book: आखिर अपनी कहानी खुद क्यों लिखने बैठीं सोनिया गांधी?