Harsh Gujral Viral Video: हर्ष गुजराल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें कॉमेडियन का किस्सा सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ ठहाके लगाते दिखे। हर्ष ने लखनऊ के केले वाले से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।
लखनऊ में एक मंच, सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माइक संभालते स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल। इसके बाद हर्ष ने ऐसा किस्सा सुनाया कि सीएम योगी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ को जोर से हंसते और हर्ष की पीठ थपथपाते देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में हर्ष ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
हर्ष गुजराल ने सुनाया केले वाले का मजेदार किस्सा
वायरल वीडियो में कानपुर के रहने वाले हर्ष गुजराल लखनऊ में हुए एक शो का किस्सा सुनाते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में लखनऊ में घूम रहे थे और इसी दौरान उन्होंने एक केले वाले से पूछ लिया कि यूपी में अपराध का क्या हाल है, कम हुआ है या नहीं?
हर्ष के मुताबिक, केले वाले ने तुरंत कहा कि अपराध तो बिल्कुल खत्म है। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो केले वाले ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा किस्सा ही मजेदार बन गया। उसने कथित तौर पर कहा कि वह खुद कभी क्रिमिनल था, लेकिन अब केले बेच रहा है।
यह भी पढ़ें: शव देखकर भावुक हुए डिप्टी CM, खुद दिया कंधा; लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद हुए बड़े ऐलान
किस्सा सुनते ही हंस पड़े सीएम योगी
हर्ष की कहानी सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। इसके बाद उन्होंने हर्ष की पीठ भी थपथपाई। वीडियो के अंत में हर्ष ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यही पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और यूजर्स अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'योगी जी को हंसा दिया भाई', लोगों ने किए कमेंट
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। किसी ने इसे 'हैकर डेवलपर से मिलने' जैसा बताया तो किसी ने लिखा, 'योगी जी को हंसा दिया भाई।' कुछ यूजर्स ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए 'महाराज जी ऑन टॉप' और 'जलवा है योगी जी का' जैसे कमेंट भी किए। हालांकि, वायरल वीडियो में सुनाया गया किस्सा हर्ष गुजराल का कॉमेडी एक्ट है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अपने-अपने नजरिए से शेयर और कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बाप रे! 403 में 300+ सीटें जीतने का दावा, केशव मौर्य बोले- सपा-कांग्रेस साथ आएं तो भी फर्क नहीं




