TRP के लिए मीडिया ने की हद पार, दुबई में बैठे इंडियंस ने जमकर धोया- Watch Videos

Published : Mar 02, 2026, 08:20 AM IST
Dubai Indians Angry on Media War Coverage

सार

Middle East War Dubai Ground Reality Video: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुबई और यूएई में रह रहे भारतीयों ने भारतीय मीडिया की कवरेज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चैनल TRP के लिए हालात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। 

Dubai Indians Angry on Media War Coverage: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इजराइल (Israel), अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच जारी जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि अब तक ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामनेई समेत 48 बड़े नेताओं की मौत हो चुकी है। इस बीच भारतीय मीडिया की वॉर कवरेज पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दुबई और UAE में रह रहे भारतीयों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे भारतीय न्यूज चैनलों पर 'TRP के लिए डर फैलाने' का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय मीडिया टीआरपी के लिए हद पार कर रही है। देखिए वीडियो...

भारतीय मीडिया पर फूटा दुबई में बैठे इंडियन का गुस्सा

UAE में करीब 40-45 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से लाखों की संख्या दुबई (Dubai) में ही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक भारतीय युवक कहता है कि 'भारतीय चैनल्स ब्रेकिंग के नाम पर बम धमाकों और मिसाइल हमलों की खबरें चला रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत वैसी नहीं है।' उसका कहना है कि जब भारत में बैठी उनकी फैमिली ऐसी खबरें देखती हैं और किसी वजह से कॉन्टैक्ट नहीं हो पाता, तो वे परेशान हो जाते हैं, क्योंकि कई ऑफिस में मोबाइल अलाउड नहीं होता या कहीं नेटवर्क प्रॉब्लम है, तो कॉन्टैक्ट न होने पर परिवार के लोगों पर क्या बीतती होगी, इसका अंदाजा मीडिया को नहीं है।

'न्यूज को सर्कस मत बनाइए'

एक अन्य वीडियो में एक भारतीय कहता है कि मीडिया का काम सही और वैरिफाइड जानकारी देना है, न कि डर और ड्रामा फैलाना। उसने कहा, 'मरीना में धमाका, अबू धाबी में हाहाकार' जैसे दावे सुनकर भारत से लगातार फोन आ रहे हैं, वापस आ जाओ। अगर हालात इतने खराब होते, तो सरकार की तरफ से स्पष्ट अलर्ट आता और शहर में सामान्य गतिविधियां बंद होतीं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और यहां सबकुछ अच्छे से चल रहा है। सरकार लोगों का ख्याल रख रही है और सबकुछ नॉर्मल है।'

 

 

 

Created by Siva

 

 

 

'न्यूज के चक्कर में पैनिक न करें, हम सेफ हैं'

एक महिला यूजर ने भी वीडियो शेयर कर कहा कि दुबई और यूएई में नॉर्मल है। उन्होंने भारत में मौजूद फैमिलीज से अपील की कि वे सोशल मीडिया या टीवी पर दिख रही हर ब्रेकिंग न्यूज पर तुरंत भरोसा न करें। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सच में मिसाइल हमला हुआ होता, तो क्या वहां सब कुछ सामान्य चलता रहता? उन्होंने कहा, 'मीडिया बिना रिसर्च किए पता नहीं किस सोर्स से खबरें चला रही है, इनसे पैनिक न हों।'

इसे भी पढ़ें- Iran Conflict News: 'ईरान से जंग कब तक चलेगी', डोनाल्ड ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला जवाब

इसे भी पढ़ें- लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

China HQ-9B Fail? ईरान का ‘महाबली’ अमेरिका-इजराइल के सामने क्यों हुआ बेअसर
Iran Conflict News: 'ईरान से जंग कब तक चलेगी', डोनाल्ड ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला जवाब